Jhansi Vidhansabha Chunav: झांसी के चार विधानसभा सीटों मतदान हुआ खत्म, जमकर पड़े वोट

Jhansi Vidhansabha Chunav 2022: झांसी जनपद की 4 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है. वर्तमान में सभी चारों सीटें बीजेपी के पास हैं.
UP Chunav 2022: झांसी जनपद की 4 विधानसभा सीटों मतदान खत्म हो गया है. शाम 5 बजे तक झांसी में 57.90 प्रतिशत मतदान हुआ है.
वर्तमान में सभी चारों सीटें बीजेपी के पास हैं. इस बार के चुनाव में बसपा (BSP) व सपा (Samajwadi Party) ने भाजपा (BJP) को घेरने के लिए मजबूत घेराबंदी की है. कांग्रेस (Congress) भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मैदान में है. चार में से तीन सीटों पर भाजपा खुद चुनाव लड़ रही है, जबकि एक पर गठबंधन के सहयोगी दल अपना दल-एस के प्रत्याशी को मैदान में उतारा है
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022
तीसरे चरण के अंतर्गत 16 जनपदों में पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल औसतन मतदान 21.18% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase3 pic.twitter.com/dQmao2xfZm
— CEO Uttar Pradesh (@ceoup) February 20, 2022
झांसी सदर सीट पर भाजपा ने साल 2012 और 2017 में चुनाव जीत चुके रवि शर्मा को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है.कांग्रेस पार्टी ने राहुल रिछारिया को चुनाव मैदान में उतारा है. झांसी सदर विधानसभा सीट पर इस समय कुल 4 लाख 02 हजार 757 मतदाता हैं. जातीय समीकरणों में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या को निर्णायक माना जाता है। इस सीट पर चुनाव में कुशवाहा, साहू, मुस्लिम और अनुसूचित जातियों के वोट भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
बबीना विधानसभा सीट पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राजीव सिंह पारीछा विधायक हैं और पार्टी ने फिर से उन्हें प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर सपा से यशपाल सिंह यादव, बसपा से दशरथ सिंह राजपूत और कांग्रेस से चंद्रशेखर तिवारी चुनाव मैदान में हैं. आबादी के लिहाज से यह क्षेत्र मिश्रित आबादी का इलाका है और प्रमुख रूप से लोधी राजपूत, कुशवाहा, यादव और अहिरवार बिरादरी के मतदाताओं की संख्या काफी महत्वपूर्ण है.
कृषि क्षेत्र की बहुलता वाले इस विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा के जवाहर लाल राजपूत का कब्जा है और इस बार भी वे मैदान में हैं. दो बार के विधायक रहे दीप नारायण सिंह यादव इस बार सपा के टिकट पर मैदान में हैं. इस सीट पर बसपा ने वीर सिंह गुर्जर और कांग्रेस ने नेहा निरंजन को मैदान में उतारा है. इस सीट पर जातीय समीकरण के लिहाज से यादव, लोधी राजपूत, पटेल, क्षत्रिय, कुशवाहा, ब्राह्मण, वैश्य और दलित मतदाता काफी महत्वपूर्ण हैं.
जिले की सुरक्षित विधानसभा सीट है मऊरानीपुर. वर्तमान में इस सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आये बिहारी लाल आर्य विधायक हैं. पूर्व में 2012 में यह सीट सपा के पास थी और डॉ रश्मि आर्य विधायक थीं. वर्तमान में मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4,06,294 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




