ePaper

UP Board Exam: यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में सख्त हुई योगी सरकार, अब तक कुल 22 लोग हुए गिरफ्तार

Updated at : 01 Apr 2022 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
UP Board Exam: यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में सख्त हुई योगी सरकार, अब तक कुल 22 लोग हुए गिरफ्तार

UP Board Paper Leak: पेपर लीक मामले में बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) बृजेश कुमार मिश्र को निलंबित करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं यूपी पुलिस ने इस मामले में अब तक डीआइओएस और एक पत्रकार समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

UP Board Paper Leak: यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद बुधवार को 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा स्‍थगित करनी पड़ी थी. ऐसे में कार्रवाई करते हुये यूपी पुलिस और एसटीएफ ने अभी तक कुल 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं वह लगभग दो दो दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रहा है.

डीआइओएस समेत 22 लोग गिरफ्तार

पेपर लीक मामले में बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) बृजेश कुमार मिश्र को निलंबित करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं यूपी पुलिस ने इस मामले में अब तक डीआइओएस और एक पत्रकार समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, गिरफ्तार डीआइओएस को रिमांड पर लेकर एसटीएफ पूछताछ कर रही है. एसटीएफ लगातार इस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: UP में 100 दिनों में 10 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

बता दें कि 29 मार्च को यूपी बोर्ड की दो बजे से होने वाली इंटरमीडिएट अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो गया, जिसके चलते 24 जिलों में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द करा दी गई है. इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोषियों पर NSA के तहत कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं.

इन 24 जिलों में रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा

यूपी बोर्ड की दूसरी पाली में होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा जिन जिलों में रद्द हुई हैं, उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुरी, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, शामली और एटा शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola