यूपी चुनाव में हिंसा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने एएसपी को जड़ा थप्पड़, मामला दर्ज

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Jul 2021 1:21 PM

विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में कई जगहों से हिंसा की खबरें सामने आयी अब इटावा से खबर आ रही है कि दौरान इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रशांत कुमार प्रसाद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया है.

विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में कई जगहों से हिंसा की खबरें सामने आयी अब इटावा से खबर आ रही है कि दौरान इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रशांत कुमार प्रसाद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया है.

खबरों के अनुसार एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रसाद कह रहे हैं, “सर, मुझे थप्पड़ मारा गया है. भाजपा के लोग बम भी लाए हैं. इस वीडियो को कांग्रेस के कई नेताओं ने शेयर किया है और भाजपा पर चुनाव में हिंसा के आरोप लगाये हैं.

Also Read: जेट एयरवेज के कर्मचारियों का बकाया है 85 लाख तक, कंपनी दे रही है 23 हजार रुपये

इस मामले को लेकर बवाल बढ़ा है. पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सोनभद्र में भी नगवां क्षेत्र पंचायत में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव जीतने के बाद चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमकर हंगामा किया है. इसमें बवाल किया जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत एक पुलिसकर्मी और राबर्ट्सगंज नगर पालिका के पूर्व प्रमुख घायल हो गये हैं.

Also Read:
जनसंख्या नीति का योगी ने किया ऐलान कहा, विकास में बाधा है बढ़ती हुई आबादी

हिंसक प्रदर्शन में वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है. इस पूरे मामले पर पुलिस की तरफ से अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने हंगामे के बाद जानकारी दी है कि गवां प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान एवं मतगणना हुई और उसके बाद भाजपा प्रत्याशी आलोक सिंह को विजयी घोषित किया गया. समाजवादी पार्टी के नेता भाजपा पर चुनाव में हिंसा और धांधली का आरोप लगा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola