यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी और सालों के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट गाजीपुर ने गैर जमानती वारंट किया जारी...

Updated at : 19 Sep 2020 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी और 
सालों के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट गाजीपुर ने गैर जमानती वारंट किया जारी...

लखनऊ: यूपी के योगी सरकार ने पूर्वांचल के माफिया व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के उपर अपना शिकंजा और तेज कर लिया है. बाहुबली विधायक और उसके गुर्गों की अवैध संपत्तियों को जमींदोज करने के बाद जहां दोनो बेटों पर एफआईआर दर्ज कर इनाम घोषित किया गया था. वहीं अब मुख्तार अंसारी की पत्नी और दोनों सालों को भी कानूनी पेंच में घेर लिया है. बाहुबली विधायक की पत्नी और दोनों सालों के उपर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है.

गैंगस्टर कोर्ट गाजीपुर ने गैर जमानती वारंट जारी किया

शुक्रवार को मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और उसके दोनों सालों सरजील रजा और अनवर शहजाद के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट गाजीपुर ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. तीनों अभी फरार चल रहे हैं. पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी के लिए अपनी दबीश तेज कर चुकी है.

”ऑपरेशन क्लीन” अभियान चला रही यूपी सरकार

यूपी में माफियाओं के खिलाफ प्रशासन अभी ”ऑपरेशन क्लीन” अभियान चला रही है. जिसके तहत मुख्तार की पत्नी आफसा पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बाहुबली की पत्नी पर कुर्क जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप है, जिसके खिलाफ एक केस भी दर्ज किया गया था. साथ ही सरकारी पैसे के गबन का भी एक पुराना केस दर्ज है. वहीं उसके सालों पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सरकारी ठेका लेने के आरोप में केस किया गया है.

Also Read: सीएम योगी ने यूपी में देश के सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने का किया ऐलान, जानें यूपी में कहां बनेगी नई सिनेमा इंडस्ट्री…
मुख्तार के दोनों बेटों पर इनाम घोषित

बता दें कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में लखनऊ पुलिस ने मुख्तार के दोनों बेटों अब्बास और उमर पर भी शिकंजा कसा हुआ है. दोनों के उपर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित है. वहीं दोनो के खिलाफ जल्द ही गैर जमानती वारंट भी अदालत से जारी हो सकती है.

Published by : Thakur Shaktilochan Sandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola