Kisan Andolan: किसान नेता राकेश टिकैत आंदोलन खत्म कर लौटे घर, फूलों की बारिश और गाजे-बाजे की गूंज से स्वागत

कृषि कानून और अन्य मांगों पर सरकार के साथ सहमति बनने के बाद किसान #दिल्ली सीमाओं से वापस अपने घर की ओर रवाना हो गए हैं. गाजीपुर बॉर्डर पर बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेशटिकैत के नेतृत्व में सभी किसानों ने आज बॉर्डर को पूर्ण रूप से खाली कर दिया है.
Muzzaffarnagar News: किसान आंदोलन की रीढ़ की हड्डी बनने वाले भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को सिंघु बॉर्डर पर 384 दिनों तक चले आंदोलन को समाप्त करते हुए मुजफ्फरनगर के सिसौली स्थित अपने पैतृक आवास लौट आए. इस बीच उनकी जगह-जगह आवभगत की गई. सभी ने अगुवाई के लिए विशेष स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन कर रखा था.
गाजीपुर बॉर्डर pic.twitter.com/efY52imSoQ
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) December 15, 2021
पिछले एक साल से किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के लिए दिल्ली के गाजीपुर सीमा पर सैकड़ों अन्य किसानों के साथ डेरा डाला था. इस महीने की शुरुआत में संसद में कानून को आखिरकार वापस ले लिया गया और किसान संघों की छतरी संस्था, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने अन्य लंबे समय से चली आ रही मांगों पर सरकार के साथ एक समझौता किया. इस ऐतिहासिक जीत को हासिल करने के बाद, किसानों का आंदोलन वापस ले लिया गया और जो लोग दिल्ली के सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सीमाओं पर तैनात थे वे आखिरकार घर लौटे. बुधवार की सुबह जब वे अपने घर की ओर चले थे तब उन्होंने आंदोलन स्थल पर हवन कर भगवान का शुक्रिया अदा किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










