Ayodhya Deepotsav 2021 : अयोध्या जी में वर्ल्ड रिकॉर्ड, 12 लाख दीपक से रौशन रामनगरी, भक्तों की भारी भीड़
Ayodhya Deepotsav 2021 LIVE Updates: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव शुरू हो चुका है. इस कार्यक्रम को लेकर देश-दुनिया में उल्लास है. समूची अयोध्या नगरी प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन है. दीपोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई लोग मौजूद हैं.
लाखों दीपक से अयोध्या होने वाली है जगमग
अब से कुछ देर में अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 12 लाख दीपक जलाए जाएंगे. कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, योगी कैबिनेट के मंत्री नीलकंठ तिवारी, कई वीआईपी और हजारों लोग मौजूद हैं.
अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान
अंत्योदय कार्डधारक को 35 किलो राशन दिसंबर, जनवरी, फरवरी, मार्च में फ्री.
हर महीने राशन में चावल, गेहूं, दाल, तेल, चीनी और नमक का भी वितरण.
15 करोड़ लोगों को होली तक फ्री राशन का लाभ दिया जाएगा.
अयोध्या के उल्लास का परिचायक दीपोत्सव
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अयोध्या त्रेता युग की दिवाली के साथ त्रेता युग के विकास का साक्षी बन रहा है. जब भी हमने धैर्य रखा है, हमें सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि छद्म वेश में आने वालों से सावधान रहें. पहले कहते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है. लेकिन, लोगों के धैर्य के चलते हमें सफलता मिली. आज प्रभु के आगमन से जुड़े और दीपोत्सव के आयोजन से जुड़ने वाले हैं. उन्होंने दीपोत्सव को अयोध्या के उल्लास से जोड़ा.
‘पहले कब्रिस्तान की बाउंड्री पर पैसा खर्च हुआ’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि साल 2023 तक अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा. इसे कोई नहीं रोक सकता है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है. सीएम योगी ने जिक्र किया कि काशी में आज विकास हो रहा है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण भी जल्द किया जा रहा है. पहले कब्रिस्तान की बाउंड्री पर पैसा खर्च हुआ, आज मंदिर का निर्माण हो रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए