ePaper

UP MLC Election: आज से शुरू हो रही विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया, चुने जाएंगे 36 सदस्य, जानें सबकुछ

Updated at : 15 Mar 2022 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
UP MLC Election: आज से शुरू हो रही विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया, चुने जाएंगे 36 सदस्य, जानें सबकुछ

UP MLC Election 2022: अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 35 प्राधिकारी क्षेत्र को पहले दो भागों में बांटकर चुनाव कराया जाना प्रस्तावित था. कारण, विधानसभा चुनाव भी चल रहा था मगर बाद में तिथियों में संशोधन कर दिया गया था. पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी. इसीलिए उसे आगे जारी रखा जा रहा है.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 36 सीटों के लिए स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को फिर से शुरू होगी. पहले यह चुनाव दो चरणों में कराए जाने के लिए फरवरी में अधिसूचना जारी की गई थी. चार और पांच फरवरी को नामांकन भी हो चुका था. तभी विधान परिषद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था. अब इसकी प्रक्रिया दोबारा शुरू हो रही है.

फरवरी के नामांकन होंगे मान्य 

इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया फरवरी में जहां से रोकी गई थी वहीं से आगे बढ़ाई जाएगी. 15 मार्च से 19 मार्च तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे. यानी पहले चरण की 29 सीटों के लिए जिन लोगों ने 4 और 5 फरवरी को नामांकन किया था वह मान्य होगा. उसे दोबारा नामांकन करने की जरूरत नहीं है.

छह सीट पर 22 मार्च होंगे नामांकन

इस बाबत अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 35 प्राधिकारी क्षेत्र को पहले दो भागों में बांटकर चुनाव कराया जाना प्रस्तावित था. कारण, विधानसभा चुनाव भी चल रहा था मगर बाद में तिथियों में संशोधन कर दिया गया था. पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी. इसीलिए उसे आगे जारी रखा जा रहा है. बाकी की 6 सीट गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्घार्थनगर, गोखपुर-महाराजगंज, देवरिया और बलिया के लिए 15 मार्च से 22 मार्च तक नामांकन लिए जाएंगे. सभी 35 निर्वाचन क्षेत्रों की 36 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक होगा और मतगणना 12 अप्रैल को होगी.

Also Read: UP Chunav Result: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका, डिप्टी CM को लेकर संशय
इन सीट पर 19 मार्च तक होगा नामांकन

मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, बदायूं, पीलीभीत-शाहजहांपुर, हरदोई, खीरी, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर-सोनभद्र, इलाहाबाद, बांदा-हमीरपुर, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रूखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, अलीगढ़, बुलन्दशहर, मेरठ-गाजियाबाद एवं मुजफ्फरनगर-सहारनपुर तथा मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए 19 मार्च तक नामांकन लिए जाएंगे. मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से 2 सदस्य तथा शेष निर्वाचन क्षेत्रों से 1-1 सदस्य निर्वाचित होने हैं.

Also Read: UP Chunav: सपा और भाजपा दोनों को AIMIM ने पहुंचाया नुकसान, यूपी में बढ़ गया ओवैसी की पार्टी का वोट
सपा और भाजपा का क्या है हाल?

मौजूदा समय में विधान परिषद में समाजवादी पार्टी को बहुमत है. परिषद में सपा की 48 सीटें हैं, जबकि बीजेपी की 36 सीटें हैं. हालांकि, सपा के 8 एमएलसी अब बीजेपी में जा चुके हैं. वहीं, बसपा का एक एमएलसी भी बीजेपी में आ गए हैं. भाजपा विधान परिषद चुनाव की स्थानीय निकाय क्षेत्र सदस्य चुनाव में अपने काडर को मौका देगी, वहीं, करीब 10 सीटों पर सपा समेत अन्य दलों से आए नेताओं को उतारने की तैयारी है. पार्टी होली के बाद परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची घोषित करेगी. वहीं, भाजपा की ओर से साफ कर दिया गया है कि विधानसभा चुनाव में हारने वाले नेताओं को एमएलसी का टिकट नहीं दिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola