ePaper

घर से सियासत तक... अखिलेश के साथ हर कदम पर खड़ी रहती हैं डिंपल, प्रियंका को देंगी टक्कर?

Updated at : 24 Oct 2021 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
घर से सियासत तक... अखिलेश के साथ हर कदम पर खड़ी रहती हैं डिंपल, प्रियंका को देंगी टक्कर?

UP Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने भी प्रियंका गांधी के कंधे पर उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी को लीड करने का जिम्मा दिया है. इन सबके बीच समाजवादी पार्टी ने भी तैयारियों को तेज कर दिया है. माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी से मुकाबला के लिए सपा डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतार सकती है.

विज्ञापन
undefined

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं. इसी बीच सियासी दलों ने चुनावी तैयारियों को तेज दिया है. भाषणों का दौर जारी है और विपक्षियों पर हमले भी. अगर कांग्रेस की बात करें तो पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार चुनावी सभाओं में जा रही हैं. प्रियंका गांधी ने महिलाओं से जुड़े कई ऐलान भी किए हैं.

undefined

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के कंधे पर उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी को लीड करने का जिम्मा दिया है. इन सबके बीच समाजवादी पार्टी ने भी तैयारियां तेज कर दिया है. माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी से मुकाबला के लिए सपा डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतार सकती है. डिंपल यादव पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी हैं.

undefined

अखिलेश यादव और डिंपल यादव निजी से लेकर राजनीतिक जीवन में कई मौकों पर साथ दिख चुके हैं. चुनावों में डिंपल पति अखिलेश के साथ प्रचार में निकलती हैं. अखिलेश उत्तर प्रदेश के सीएम रह चुके हैं और डिंपल भी संसद में पहुंच चुकी हैं. अखिलेश यादव पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं. अखिलेश यादव और डिंपल यादव की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है. राजस्थान मिलिट्री स्कूल से पढ़ने के बाद अखिलेश यादव ने मैसूर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी. इंजीनियरिंग के बाद अखिलेश यादव सिडनी विवि में पढ़ने गए थे.

undefined

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. अखिलेश और डिंपल की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर में हुई थी. दोनों ने एक-दूसरे से दोस्ती की. आगे चलकर दोनों के बीच प्यार हो गया. अखिलेश की जिंदगी पर एक किताब आई थी- अखिलेश यादव: बदलाव की लहर.

undefined

किताब में अखिलेश यादव की पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कुछ लिखा गया है. किताब में जिक्र है कि अखिलेश और डिंपल दोनों एक-दूसरे से छिपकर मिलते थे. सिडनी जाने के बाद भी अखिलेश हमेशा ही डिंपल यादव के संपर्क में रहे. सिडनी से वापस लौटकर अखिलेश ने डिंपल से शादी का फैसला किया.

undefined

शुरू में दिक्कतें आई और आखिरकार मुलायम सिंह यादव ने डिंपल यादव को बहू के रूप में स्वीकार करने का फैसला लिया. अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी 24 नवंबर 1999 को हुई. अखिलेश की पत्नी डिंपल उत्तराखंड के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल एससी रावत की लाडली बिटिया हैं.

undefined

अखिलेश और डिंपल के तीन बच्चे हैं- अदिति, टीना और अर्जुन. शादी के बाद डिंपल यादव ने राजनीति में भी योग्यता साबित की. वो कन्नौज से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं. डिंपल यादव को पेंटिंग और घुड़सवारी का शौक है. वो पति की हर कदम पर मदद करती दिखती हैं. चुनाव प्रचारों में भी डिंपल यादव पति अखिलेश यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों से मुलाकात करती दिखती हैं. ऐसा माना जा रहा है प्रियंका गांधी के मुकाबले सपा डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतार सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola