UP Chunav 2022: अंतिम चरण में 54 सीटों पर 7 मार्च को मतदान, योगी सरकार के सात मंत्रियों का भी होगा फैसला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Mar 2022 5:49 PM

विज्ञापन

सातवें और अंतिम चरण में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सीटों पर मतदान होगा. आखिरी फेज में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है. अंतिम चरण में योगी आदित्यनाथ सरकार के 7 मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला होगा.

विज्ञापन

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग सोमवार (7 मार्च) को होगी. इसके बाद चुनावी नतीजों का इंतजार शुरू होगा. रिजल्ट का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा. सातवें और अंतिम चरण में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सीटों पर मतदान होगा. आखिरी फेज में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है. अंतिम चरण में योगी आदित्यनाथ सरकार के 7 मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला होगा.

यूपी चुनाव का सातवां चरण

  • मतदान की तारीख- 7 मार्च

  • सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग

सातवें चरण में मतदाता

  • कुल मतदाता- 2.06 करोड़

  • पुरुष- 1.09 करोड़

  • महिला- 97.08 लाख

  • थर्ड जेंडर- 1027

  • कुल विधानसभा सीट -54

  • कुल प्रत्याशी – 613

  • महिला- 75

9 जिलों में होगा मतदान

  • आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र

मैदान में सात मौजूदा मंत्री

  • अनिल राजभर (शिवपुर सीट)

  • रवींद्र जायसवाल (वाराणसी उत्तर)

  • नीलकंठ तिवारी (वाराणसी दक्षिण)

  • गिरीश यादव (जौनपुर)

  • रमाशंकर सिंह पटेल (मडि़हान सीट)

  • संगीता बलवंत (गाजीपुर सदर )

  • संजीव गोंड (ओबरा)

इन उम्मीदवारों पर भी नजर

  • दारा सिंह चौहान (घोसी)

  • ओमप्रकाश राजभर (जहूराबाद)

  • अब्बास अंसारी (मऊ सदर)

  • धनंजय सिंह (मल्हनी)

Also Read: UP Chunav 2022: अंतिम चरण में योगी सरकार के सात मंत्रियों की परीक्षा, 75 महिलाएं भी मैदान में डटीं…
54 सीट पर किस पार्टी के कितने उम्मीदवार?

  • बीजेपी – 48

  • अपना दल (एस)- 3

  • निषाद पार्टी- 3

(भाजपा गठबंधन)

  • सपा- 45

  • सुभासपा- 7

  • अपना दल (के)- 2

(सपा गठबंधन)

साल 2017 के नतीजे और सातवां चरण

  • बीजेपी- 29 सीट

  • सपा- 11 सीट

  • बसपा- 6 सीट

  • अपना दल (एस)- 4 सीट

  • सुभासपा- 3 सीट

  • निषाद पार्टी- 1 सीट

सातवें चरण में 54 सीट पर मतदान

अतरौलिया, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपूर, आजमगढ़, निजामाबाद, फूलपुर पवाई, दीदारगंज, लालगंज (सु), मेहनगर (सु), मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना (सु), मऊ, बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर (सु), मड़ियाहूं, ज़फ़राबाद, केराकत (सु), जखनिया (सु), सैदपुर (सु), गाजीपुर सदर, जंगीपुर, जहूराबाद, मोहम्मदाबाद, जमनिया, मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा, चकिया (सु), पिंडरा, अजगरा (सु), शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई (सु), छानबे (सु), मिर्जापुर, मझवा, चुनार, मड़िहान, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा (सु), दुद्धी (सु)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola