ePaper

UP Chunav 2022: यूपी चुनाव में जोरों पर वर्चुअल जंग, बढ़ गया मोबाइल कंपनियों के डेटा की खपत

Updated at : 14 Jan 2022 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: यूपी चुनाव में जोरों पर वर्चुअल जंग, बढ़ गया मोबाइल कंपनियों के डेटा की खपत

UP Chunav 2022: कोरोना काल में हो रहे चुनाव में प्रचार के लिए रैलियों पर रोक लगाने के कारण डिजिटल मीडिया पर लोड बढ़ गया है.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयी हैं. अब जबकि मतदान के लिए एक महीने का समय बचा है, सभी राजनीतिक दलों ने जी जान से चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं. वहीं इस बार प्रचार की दृष्टि से विधानसभा चुनाव की तस्वीर बिल्कुल बदली हुई है. चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगा रखी है और यह माना जा रहा है कि कोरोना पीक पर होने के कारण रोक आगे बढ़ सकती है. ऐसे में वर्चुअल रैलियां होंगी, जिनको लेकर कुछ राजनीतिक पार्टियां मुखर हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वर्चुअल जंग की भी तैयारी है. इस जंग में डाटा की खपत भी जोरों पर है.

वर्चुअल प्रचार से 38% बढ़ी डेटा की खपत

कोरोना काल में हो रहे चुनाव में प्रचार के लिए रैलियों पर रोक लगाने के कारण डिजिटल मीडिया पर लोड बढ़ गया है. पार्टी प्रचार करने के लिए इंटरनेट मीडिया को माध्यम बना रहे हैं. इसका परिणाम यह हुआ कि मोबाइल कंपनियों के इंटरनेट डेटा की खपत बढ़ गयी है. बीएसएनएल का रोजाना 38% अधिक डेटा खपत हो रहा है.

इस तरह बढ़ी डेटा की खपत

  • नवंबर- 185 टेरा बाइट

  • दिसंबर- 230 टेरा बाइट

  • 11 जनवरी तक- 92 टेरा बाइट

Also Read: UP Chunav: जानिए ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ फेम Archana Gautam के बारे में जिन्हें कांग्रेस ने बनाया कैंडिडेट

चुनाव आयोग ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार पर जोर रहेगा. आयोग के रुख की वजह से पार्टियों में खलबली मची है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party), कांग्रेस इसका विरोध कर रही है. इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि सरकार अपने तंत्र का दुरुपयोग कर सकती है. वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चुनाव आयोग से वर्चुअल तरीके चुनाव लड़ने के लिए कुछ फंड्स देने की मांग भी की थी. चुनाव में वर्चुअल माध्यम से प्रचार की घोषणा फ़िलहाल भाजपा को सबसे ज्यादा रास आ रही है. क्योंकि पिछले कुछ समय से पार्टी इसकी तैयारी कर रही है. पार्टी की तीन वर्चुअल रैलियां कोविड की दूसरी लहर के दौरान ही हो चुकी हैं, जिसे जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी और नरेंद्र सिंह तोमर ने सम्बोधित किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola