UP Election 2022: प्रियंका गांधी के रोड शो में BJP कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, तो... मिला बेहद खास जवाब

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Feb 2022 7:24 PM

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने शनिवार को अलीगढ़ में रोड शो किया. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स के दिल को जीत लिया. प्रियंका गांधी के कदम की सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार में राजनीतिक दलों ने पूरा जोर लगा दिया है. प्रियंका गांधी भी लगातार कांग्रेस के पक्ष में अभियान चला रही हैं. वो लगातार लोगों से मिल रही हैं. उनकी बातें सुन रही हैं और सरकार बनने पर हरसंभव मदद का भरोसा दे रही हैं. प्रियंका गांधी ने शनिवार को अलीगढ़ में रोड शो किया. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स के दिल को जीत लिया. प्रियंका गांधी के कदम की सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में गर्मी, चर्बी नहीं भर्ती की बात हो. नफरत की नहीं, नौकरियों की बात हो. यही उत्तर प्रदेश की असली आवाज है.

प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव


बीजेपी समर्थकों को प्रियंका गांधी का जवाब

प्रियंका गांधी ने अलीगढ़ के कई इलाकों में रोड शो किया. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और सीएम योगी के समर्थन में नारेबाजी की. लेकिन, प्रियंका गांधी हंसती रहीं. उन्होंने नारे लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का भर्ती विधान थमा दिया. नारे लगा रहे बीजेपी समर्थकों को देखकर प्रियंका गांधी ने उनसे बातें की. अपनी पार्टी का मेनिफेस्टो दिया और हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया.

Also Read: UP Election 2022: वोट भर्ती निकालने वालों को दें, गर्मी और चर्बी निकालने वालों को नहीं- प्रियंका गांधी
कांग्रेस पार्टी भर्ती की बातें करती है- प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अलीगढ़ के कई इलाकों में लोगों से मुलाकात की. इस दौरान रोजगार समेत तमाम मसलों को लेकर बातें की. अलीगढ़ की जनता से संवाद के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कोई चर्बी निकालने और कोई गर्मी निकालने की बात कर रहा है. हम भर्ती निकालने की बात कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की बात कर रहे हैं. जो लोग गर्मी और चर्बी निकालने की बात करते हैं, उनको खारिज कर दीजिए. भर्ती निकालने वालों को समर्थन दीजिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola