Varanasi Assembly Chunav: अजगरा में PM मोदी के विकास कार्यों से मतदाता खुश, इस चुनाव में मिलेगा साथ?

2017 के चुनाव में अजगरा को सुरक्षित सीट बना दिया गया. इस चुनाव में सुभासपा के कैलाश सोनकर विजयी हुए. अजगरा विधानसभा सीट पर अंतिम चरण में 7 मार्च को मतदान कराया जाएगा.
Varanasi Ajagara Vidhan Sabha Chunav: वाराणसी के अजगरा सीट को बसपा का दुर्ग माना जाता है. इसे भेदना दूसरे दलों के लिए मुश्किल भरा रहा है. अजगरा सीट 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. 2012 में सपा की लहर में भी बसपा ने अजगरा के दुर्ग को बचाए रखा था. 2017 के चुनाव में अजगरा को सुरक्षित सीट बना दिया गया. इस चुनाव में सुभासपा के कैलाश सोनकर विजयी हुए. अजगरा विधानसभा सीट पर अंतिम चरण में 7 मार्च को मतदान कराया जाएगा.
अजगरा विधानसभा सीट को पिंडरा, सैदपुर,शिवपुर विधानसभा के हिस्से को काट कर बनाया गया. 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई अजगरा विधानसभा में बसपा के त्रिभुवन राम पहली बार विधायक बने थे. 2017 में इस सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल सुभासपा के कैलाश सोनकर ने जीत दर्ज की थी.
-
2017- कैलाश नाथ सोनकर- सुभासपा
-
2012- त्रिभुवन राम- बसपा
Also Read: Varanasi Assembly Chunav: शिवपुर सीट पर बजता है भाजपा का डंका, दूसरे दलों के लिए जीतना आसान नहीं
-
सुभासपा के कैलाश सोनकर 54 साल के हैं. उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है.
-
एससी- 40 हजार
-
यादव- 40 हजार
-
पटेल- 35 हजार
-
राजपूत- 20 हजार
-
ब्राह्मण- 18 हजार
-
ठाकुर- 15 हजार
-
कुल मतदाता- 3,68,938
-
पुरुष- 1,97,001
-
महिला- 1,71,926
-
थर्ड जेंडर- 11
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










