ePaper

UP Chunav 2022: रामपुर में आजम खान को हराना BJP के लिए बड़ी चुनौती, यहां कभी नहीं खिल सका कमल

Updated at : 22 Jan 2022 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: रामपुर में आजम खान को हराना BJP के लिए बड़ी चुनौती, यहां कभी नहीं खिल सका कमल

रामपुर सीट पर सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान का दबदबा रहा है. रामपुर विधानसभा सीट साल 1952 में अस्तित्व में आई थी. सपा नेता आजम खान रामपुर सीट से नौ बार विधायक चुने गए हैं.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में रामपुर जिला काफी अहम है. रामपुरी चाकू दुनियाभर में फेमस है. उसी तरह रामपुर के नेता आजम खान को भी दुनिया जानती है. रामपुर सीट पर सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान का दबदबा रहा है. रामपुर विधानसभा सीट साल 1952 में अस्तित्व में आई थी. सपा नेता आजम खान रामपुर सीट से नौ बार विधायक चुने गए हैं. रामपुर सीट पर मौजूदा विधायक तंजीम फात्मा आजम खान की पत्नी हैं. रामपुर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 14 मार्च को वोटिंग होगी. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा.

रामपुर सीट का सियासी इतिहास

  • 2019 के उपचुनाव में आजम खान की पत्नी तंजीन फात्मा ने जीत दर्ज की थी.

  • 2017 में सपा के कद्दावर नेता आजम खान के जीत दर्ज की.

  • 2012, 2007 और 2002 में आजम खान चुनाव जीते थे.

  • 1996 में कांग्रेस के अफरोज अली खान को जीत मिली थी.

  • 1993, 1991, 1989, 1985 1980 में लगातार आजम खान जीते थे.

Also Read: UP Chunav 2022: 2019 से स्वार विधानसभा सीट पर कोई विधायक नहीं, आजम खान का रहा है दबदबा
रामपुर सीट से मौजूदा विधायक

  • 2019 में हुए उपचुनाव में तंजीन फात्मा ने जीत हासिल की थी.

जातिगत मतदाता (संभावित)

  • मुस्लिम- 80 हजार

  • वैश्य- 35 हजार

  • लोधी- 35 हजार

  • एससी- 15 हजार

  • यादव- 10 हजार

रामपुर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,87,385

  • पुरुष- 2,05,971

  • महिला- 3,87,385

रामपुर की जनता के मुद्दे

  • रामपुर रोजगार के मामले में पूरी तरह से पिछड़ चुका है.

  • यहां पर कुछ परंपरागत रोजगार भी थोड़े बहुत बचे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola