Prayagraj Assembly Chunav: इस सीट ने बुआ-बबुआ दोनों को दिया मौका, राजा भैया का प्रत्याशी भी मैदान में...
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2022 11:29 AM
जातिगत समीकरण देखें तो इस सीट मौर्य और पटेल मतदाता सबसे अधिक हैं. प्रयागराज की फाफामऊ विधानसभा में 27 फरवरी को मतदान होना है.
Prayagraj Phaphamau Vidhan Sabha Chunav: प्रयागराज जिले में परिसीमन के बाद फाफामऊ विधानसभा की जनता ने अभी तक सपा और बसपा दोनों को बराबर मौका दिया है. इस बार चुनावी मैदान में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी अपनी पार्टी जनसत्ता दल से ताल ठोक दी है. उन्होंने फाफामऊ से डॉ. श्याम नारायण को उम्मीदवार घोषित किया है. बसपा ने भी इस सीट पर ओम प्रकाश पटेल को मैदान में उतारा है. जातिगत समीकरण देखें तो इस सीट मौर्य और पटेल मतदाता सबसे अधिक हैं. प्रयागराज की फाफामऊ विधानसभा में 27 फरवरी को मतदान होना है.
फाफामऊ विधानसभा के सियासी समीकरण की बात करें तो यहां की जनता ने सपा और बसपा दोनों पार्टियों को एक-एक बार मौका दिया है. वर्तमान समय में बीजेपी के विक्रम जीत मौर्य यहां से विधायक हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा के अंसार अहमद को हराया था. अंसार अहमद सपा के सिटिंग विधायक थे. 2012 के चुनाव की बात करें तो अंसार अहमद ने बीएसपी के गुरु प्रसाद मौर्य को हराया था.
-
2017- विक्रम जीत मौर्य- भाजपा
-
2012- अंसार अहमद- सपा
Also Read: Prayagraj Assembly Chunav: यहां से अपना दल के सोनेलाल पटेल हारे थे आखिरी चुनाव, क्या कहते हैं समीकरण?
-
2017 के चुनाव में भाजपा के विक्रम जीत मौर्य को जीत हासिल हुई थी.
-
पटेल और मौर्य- एक लाख
-
अनुसूचित जाति- 70 हजार
-
ब्राह्मण- 50 हजार
-
यादव- 60 हजार
-
मुस्लिम- 40 हजार
-
अन्य- 30 हजार
-
कुल मतदाता- 3,64,000
-
पुरुष- 1,97,265
-
महिला- 1,66,704
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










