UP Chunav 2022: मेरठ कैंट सीट से लगातार चार बार जीते BJP के सत्य प्रकाश, क्या दूसरे दल करेंगे सेंधमारी?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jan 2022 1:41 PM
मेरठ कैंट पर तीन दशकों से बीजेपी जीत रही है. मौजूदा बीजेपी विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल लगातार चार बार से चुनाव जीत रहे हैं.
UP Chunav 2022: मेरठ जिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है. यहां की कैंट विधानसभा का अधिकतर हिस्सा छावनी क्षेत्र में आता है. मेरठ कैंट सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्र में आता है. यहां प्राचीन काली मंदिर और बिल्वेश्वर नाथ मंदिर प्रसिद्ध है. मेरठ कैंट पर तीन दशकों से बीजेपी जीत रही है. मौजूदा बीजेपी विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल लगातार चार बार से चुनाव जीत रहे हैं. मेरठ कैंट सीट पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होगा.
-
2017, 2012, 2007 और 2002 में सत्य प्रकाश अग्रवाल जीते.
-
1996 और 1993 में अमित अग्रवाल को जीत मिली.
-
1989 में परमात्मा शरण मित्तल को जीत मिली थी.
-
1985, 1980 में कांग्रेस के अजीत सिंह सेठी चुनाव जीते थे.
-
1977 में कांग्रेस के अजीत सिंह को जीत मिली थी.
Also Read: UP Chunav 2022: पुराने गढ़ किठौर में वापसी को बेताब सपा, इस विधानसभा सीट पर जबरदस्त टक्कर के आसार
-
बीजेपी के सत्य प्रकाश अग्रवाल मेरठ कैंट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
-
वैश्य- 70 हजार
-
पंजाबी- 50 हजार
-
दलित- 40 हजार
-
मुस्लिम- 25 हजार
-
जाट- 15 हजार
छावनी कानून, रोजगार सबसे बड़े मुद्दे हैं.
-
कुल मतदाता- 4,01,801
-
पुरुष- 2,17,940
-
महिला- 1,84,581
-
अन्य- 43
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










