ePaper

UP Chunav 2022: मुख्तार अंसारी के गढ़ मऊ में दूसरे दल को मिलती है हार, इस बार क्या रहेंगे चुनावी नतीजे

Updated at : 30 Jan 2022 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: मुख्तार अंसारी के गढ़ मऊ में दूसरे दल को मिलती है हार, इस बार क्या रहेंगे चुनावी नतीजे

बुनकर बहुल क्षेत्र होने के कारण मऊ बुनकरों का शहर भी कहा जाता है. यहां के बुनकरों का मुख्य व्यवसाय साड़ी उद्योग है. इस सीट पर अंतिम चरण में 7 मार्च को मतदान है.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की विधानसभा सीट मऊ सदर है. मऊ सदर सीट से बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी मौजूदा विधायक हैं. मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र मुख्तार अंसारी का मजबूत गढ़ है. मुख्तार अंसारी मऊ सदर विधानसभा सीट से लगातार चार बार से विधायक हैं. बुनकर बहुल क्षेत्र होने के कारण मऊ बुनकरों का शहर भी कहा जाता है. यहां के बुनकरों का मुख्य व्यवसाय साड़ी उद्योग है. इस सीट पर अंतिम चरण में 7 मार्च को मतदान है. रिजल्ट का ऐलान 10 मार्च को होगा.

मऊ सीट का सियासी इतिहास

  • 2017, 2012, 2007, 2002, 1996 में मुख्तार अंसारी जीते.

  • इस सीट पर साल 2002 से मुख्तार अंसारी काबिज हैं.

  • बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी 2012 में बसपा के भीम राजभर को हराया.

  • 2017 में मुख्तार अंसारी को सुभासपा के उम्मीदवार महेंद्र राजभर ने कड़ी टक्कर दी थी.

  • कड़े मुकाबले में मुख्तार अंसारी ने महेंद्र राजभर को 8,698 वोट से हराया था.

Also Read: UP Chunav 2022: इस सीट पर जो पार्टी जीती, उसी की बनी है सरकार, मऊ की एकमात्र सुरक्षित सीट का हाल
मऊ सीट के मौजूदा विधायक

  • 2017 में मुख्तार अंसारी ने बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था.

मऊ में जातिगत समीकरण

  • मुस्लिम- 1.70 लाख

  • अनुसूचित जाति- 91 हजार

  • यादव- 45 हजार

  • राजभर- 45 हजार

  • चौहान- 42 हजार

  • क्षत्रिय- 18 हजार

  • ब्राह्मण- 6 हजार

मऊ में मतदाताओं की संख्या

  • कुल मतदाता- 4,77,298

  • पुरुष- 251781

  • महिला- 2,25,487

  • थर्ड जेंडर- 30

मऊ सीट की जनता के मुद्दे

  • युवाओं को बेहतर शिक्षा की सुविधा नहीं.

  • तमसा नदी के किनारे रहने वालों पर बाढ़ का खतरा.

  • युवाओं को रोजगार की सुविधा नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola