ePaper

Mathura Assembly Chunav: किसी की भी हो लहर, इस सीट से जीतते रहे हैं शर्मा जी, पढ़िए रोचक चुनावी इतिहास

Updated at : 25 Jan 2022 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Mathura Assembly Chunav: किसी की भी हो लहर, इस सीट से जीतते रहे हैं शर्मा जी, पढ़िए रोचक चुनावी इतिहास

पूरे प्रदेश में लहर चाहे जिस भी पार्टी की हो, विधायक सिर्फ श्याम सुंदर शर्मा ही बनते हैं. यही वजह है कि श्याम सुंदर शर्मा मांट विधानसभा सीट से 1989 से आठ बार जीत चुके हैं.

विज्ञापन

Mathura Vidhan Sabha Chunav 2022: मथुरा की मांट विधानसभा सीट जिले की पांच सीटों में से एक है. इस विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक श्याम सुंदर शर्मा हैं, जो 2017 में बीएसपी के टिकट पर लड़े थे. कहा जाता है कि पूरे प्रदेश में लहर चाहे जिस भी पार्टी की हो, विधायक सिर्फ श्याम सुंदर शर्मा ही बनते हैं. यही वजह है कि श्याम सुंदर शर्मा मांट विधानसभा सीट से 1989 से आठ बार जीत चुके हैं. मांट विधानसभा सीट पर पहले चरण में 10 फरवरी को वोटिंग है.

मांट सीट का चुनावी इतिहास

  • श्याम सुंदर शर्मा ने 1989 में पहला चुनाव कांग्रेस के टिकट से जीता.

  • वो 1991 और 1993 का चुनाव भी कांग्रेस के टिकट से लड़कर जीते.

  • 1996 में उन्होंने ऑल इंडिया इंदिरा कांग्रेस (तिवारी) से चुनाव लड़ा और जीते.

  • 2002 और 2007 में वो अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुने गए.

  • 2012 में श्याम सुंदर शर्मा को रालोद के जयंत चौधरी ने हराया था.

  • 2017 में उन्होंने बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और आठवीं बार जीत दर्ज की.

Also Read: Mathura Assembly Chunav: मथुरा में छाता सीट से किस पार्टी को मिलेगी जीत? ऐसे रहे अब तक के चुनावी नतीजे
मांट सीट से मौजूदा विधायक

2017 में श्याम सुंदर शर्मा ने बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए. श्याम सुंदर शर्मा को 65,862 वोट मिले थे.

मांट के जातिगत समीकरण

  • मांट विधानसभा क्षेत्र में अपर कास्ट का प्रभुत्व है.

  • यहां जाट, ठाकुर, ब्राह्मण, गुर्जर, वैश्य बिरादरी के लोग काफी संख्या में हैं.

मांट सीट के मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,43,728

  • पुरुष- 1,83,357

  • महिला- 1,60,353

  • अन्य- 18

(इनपुट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola