Ghazipur Assembly Chunav: गाजीपुर की इस सीट पर आज तक नहीं खिला कमल, ‘बुआ-बबुआ’ की पार्टी को मिलती है जीत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Jan 2022 2:27 PM

विज्ञापन

1996 के बाद से बीजेपी ने यहां एक भी खाता नहीं खोला है. इस सीट पर 7 मार्च को मतदान होगा. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को हो जाएगा.

विज्ञापन

Ghazipur Saidpur Vidhan Sabha Chunav: गाजीपुर विधानसभा में सैदपुर सीट के चुनावी समीकरण की बात करें तो पिछले दो बार के चुनाव में सपा का पलड़ा भारी पड़ रहा है. यहां की सीट पर सपा के सुभाष पासी ने 2012 और 2017 में दोनो बार जीत का डंका बजाया है. यहां बीजेपी के दो-दो कद्दावर नेताओं का पैतृक आवास है. मगर, आश्चर्य कि बात यह है कि बीजेपी यहां अपना चुनावी जंग जीत नहीं पा रही हैं. सिर्फ सपा और बसपा ही यहां जीत का जश्न मना पा रही हैं. इन्हीं दो दलों ने यहां की सीटों पर कब्जा किया हुआ है. 1996 के बाद से बीजेपी ने यहां एक भी खाता नहीं खोला है. इस सीट पर 7 मार्च को मतदान होगा. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को हो जाएगा.

सैदपुर सीट का सियासी इतिहास

  • 2017, 2012- सुभाष पासी- सपा

  • 2007- दीनानाथ पांडेय- बसपा

  • 2002- कैलाश नाथ सिंह यादव- बसपा

  • 1996- महेंद्र नाथ- भाजपा

  • 1993- श्रीलाल जी- बसपा

  • 1991- महेंद्रनाथ पांडे- भाजपा

  • 1989- रंजीत- जेडी

Also Read: Ghazipur Assembly Chunav: जखनियां सीट पर BJP को नहीं मिली जीत, क्या अशोक राजभर बड़ा फैक्टर होंगे?
सैदपुर सीट के मौजूदा विधायक

  • 2012 के बाद 2017 में भी सपा के सुभाष पासी चुनाव जीते हैं. उन्होंने 10वीं पास की है.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • दलित-75 हजार

  • यादव- 70 हजार

  • मुस्लिम- 26 हजार

  • कुशवाहा- 22 हजार

  • बिंद- 11 हजार

  • चौहान- 12 हजार

  • राजभर- 33 हजार

  • ब्राह्मण- 17 हजार

सैदपुर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,98,243

  • पुरुष- 2,00,177

  • महिला- 1,88,137

  • थर्ड जेंडर- 29

सैदपुर विधानसभा में मुद्दे

  • इलाके का सही तरीके से विकास नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola