Bhadohi Aurai Assembly Chunav: औराई विधानसभा सीट पर BJP का कब्जा, सेंध लगाने के लिए सपा और बसपा तैयार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2022 11:58 AM
Bhadohi Aurai Assembly Chunav: औराई विधानसभा 2007 तक सामान्य सीट थी और यहां से रंगनाथ भाजपा के टिकट पर कई बार और बसपा के टिकट पर एक बार विधायक बने.
Bhadohi Aurai Assembly Chunav: भदोही जिले की 3 विधानसभा में से एक औराई विधानसभा (394) वाराणसी और प्रयागराज के मध्य स्थित है. वाराणसी और मिर्जापुर सीमा से सटा यह विधानसभा क्षेत्र गंगा के किनारे पड़ता है. यहां से 2017 के चुनाव में भाजपा से पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर सपा की मधुबाला पासी को हरा कर जीते थे.इस विधानसभा में भी कई बड़े कालीन निर्यातकों की कंपनियां हैं. खास तौर पर इस इलाके की कालीन देश भर के स्थानीय बाजारों में बड़े पैमाने पर बेची जाती हैं. आइए जानते हैं इस विधानसभा से जुड़े हर पहलू को बारे में…
-
2012 में सपा से मधुबाला पासी विधायक बनीं.
-
2017 में भाजपा से दीनानाथ भास्कर यहां के विधायक बने.
-
2019 में संसदीय क्षेत्र से सांसद भाजपा के अजय निषाद हैं.
Also Read: Nanpara Assembly Chunav: बहराइच की इस सीट पर जिसने 15 साल बाद खिलाया ‘कमल’, अब दौड़ाएंगी ‘साइकिल’?
कुल मतदाताओं की संख्या – 3 लाख 63 हजार 119
महिला वोटर – 1 लाख, 53 हजार
पुरूष वोटर – 2 लाख, 10 हजार
-
ब्राह्मण लगभग 80 हजार
-
ठाकुर 15 हजार
-
दलित 70 हजार
-
मुस्लिम 35 हजार
-
वैश्य 20 हजार
-
यादव लगभग 30 हजार
-
मौर्य 15 हजार
-
महंगाई
-
किसानों की समस्याएं
-
युवाओं को रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










