Balia Assembly Chunav: बलिया की रसड़ा सीट पर बहनजी का नाम ही जीत की गारंटी, चार बार से लगातार BSP जीती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2022 4:58 PM
2002 के बाद रसड़ा सीट से बसपा को हराने में दूसरे दल सफल नहीं हो सके. रसड़ा विधानसभा सीट पर 3 मार्च को वोटिंग है. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होगा.
Balia Rasara Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा सीट बेहद खास है. यहां श्रीनाथ बाबा मठ, रोशन शाह लखनेश्वर डीह किला मौजूद है. इस क्षेत्र में श्रीनाथ बाबा का ऐतिहासिक लठ और रोट पूजा होती है. इसमें दूरदराज से श्रद्धालु शामिल होने आते हैं. इस सीट पर बसपा का दबदबा रहा है. 2002 के बाद रसड़ा सीट से बसपा को हराने में दूसरे दल सफल नहीं हो सके. रसड़ा विधानसभा सीट पर 3 मार्च को वोटिंग है. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होगा.
-
2017, 2012- उमा शंकर सिंह- बसपा
-
2007- घूरा राम- बसपा
-
2002- घूरा राम- बसपा
-
1996- अनिल कुमार- भाजपा
-
1993- घूरा राम- बसपा
Also Read: Balia Assembly Chunav: इस सीट पर कभी BJP तो कभी SP को मिली जीत, दूसरे दल नहीं बन सके विजेता
2012 के बाद 2017 में भी बसपा के उमाशंकर सिंह चुनाव जीते. उमाशंकर सिंह ने इंटर की पढ़ाई की है.
-
दलित- 80 हजार
-
क्षत्रिय- 60 हजार
-
राजभर- 50 हजार
-
मुस्लिम- 50 हजार
-
ब्राह्मण- 40 हजार
-
यादव- 20 हजार
-
अन्य- 25 हजार
-
कुल मतदाता- 3,35,642
-
पुरुष- 1,84,844
-
महिला- 1,50,798
-
कताई मिल बंद होने से परेशानी.
-
इलाके की चीनी मिल पर भी ताला.
-
लंबे समय से जिला बनाने की मांग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










