ePaper

UP Chunav 2022: सपा के गढ़ आजमगढ़ की मेहनगर सीट पर सभी की नजर, इस बार किसके हाथ में आएगी लगाम?

Updated at : 30 Jan 2022 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: सपा के गढ़ आजमगढ़ की मेहनगर सीट पर सभी की नजर, इस बार किसके हाथ में आएगी लगाम?

मेहनगर विधानसभा पर सीट सपा-बसपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. इस सीट पर 7 मार्च को अंतिम चरण में मतदान होने वाला है.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: आजमगढ़ जिला को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है. आजमगढ़ में मेहनगर सुरक्षित सीट है. इस जिले से उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव सांसद रह चुके हैं. मौजूदा समय में अखिलेश यादव आजमगढ़ के सांसद हैं. मेहनगर विधानसभा पर सीट सपा-बसपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. इस सीट पर 7 मार्च को अंतिम चरण में मतदान होने वाला है.

मेहनगर सीट का सियासी इतिहास

  • 1991- कल्‍पनाथ- भाजपा

  • 1993- दरोगा- सपा

  • 1996- राम जुग- माकपा

  • 2002, 2007- विद्या चौधरी- बसपा

  • 2012- बृज लाल सोनकर- सपा

  • 2017- कल्पनाथ पासवान- सपा

Also Read: UP Chunav 2022: मधुबन सीट का आजादी से रहा खास कनेक्शन, कभी भी एक दल का नहीं रहा दबदबा
मेहनगर सीट से मौजूदा विधायक

  • समाजवादी पार्टी के कल्पनाथ पासवान मेहनगर सीट से मौजूदा विधायक हैं.

मेहनगर का जातिगत समीकरण

  • ब्राह्मण- 20 हजार

  • क्षत्रिय- 23 हजार

  • यादव- 70 हजार

  • राजभर- 38 हजार

  • चौहान- 35 हजार

  • अनुसूचित जातियां- 1.26 लाख

  • मुस्लिम- 20 हजार

मेहनगर में मतदाताओं की संख्या

  • कुल मतदाता- 3,88,941

  • पुरुष- 2,13,150

  • महिला- 1,75,773

  • थर्ड जेंडर- 18

मेहनगर की जनता के मुद्दे

  • मेहनगर में सड़कों का बुरा हाल है.

  • इलाके में बिजली समस्या बरकरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola