ePaper

UP : बरेली मंडल की 13 सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी, कैंट सीट से सुप्रिया ऐरन पर लगाया दांव

Updated at : 13 Jan 2022 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
UP : बरेली मंडल की 13 सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी, कैंट सीट से सुप्रिया ऐरन पर लगाया दांव

UP Congress Candidate List 2022: बरेली कैंट सीट पर कांग्रेस ने सुप्रिया ऐरन पर दांव लगाया है. मीरगंज में मोहम्मद इल्यास, आंवला में ओमवीर यादव और बहेड़ी में संतोष भारती को टिकट दिया गया है.

विज्ञापन

UP Congress Candidate List 2022: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (कांग्रेस) की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को 125 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है. इसमें बरेली कैंट सीट से पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन को प्रत्याशी बनाया गया है. बरेली मंडल की 25 में से 13 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं. जल्द ही बाकी बची सीट पर भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी है.

undefined

बरेली लोकसभा सीट के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की पत्नी सुप्रिया ऐरन 2007 से 2012 तक बरेली की महापौर रही हैं. वह दिल्ली में बड़ी पत्रकार थीं और नौकरी छोड़ने के बाद ही सियासत में आई थीं.

Also Read: UP Election 2022: गन्ना किसानों को लुभाने के लिए Congress और BJP में मची होड़, किस तरफ जाएगा इनका वोट बैंक?

मीरगंज विधानसभा सीट से नगर पंचायत मीरगंज के चेयरमैन मोहम्मद इलियास को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि आंवला विधानसभा सीट पर ओमवीर यादव को घोषित किया गया है. वह कांग्रेस यूथ कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हैं.

Also Read: UP Chunav 2022: कांग्रेस के 125 उम्मीदवार घोषित, उन्नाव रेप पीड़िता की मां और पंखुड़ी पाठक को मिला मौका

बहेड़ी से संतोष भारती, पीलीभीत की बरखेड़ा से पीलीभीत के जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह छब्बा, पूरनपुर सुरक्षित सीट से ईश्वर दयाल पासवान, शाहजहांपुर के जलालाबाद सीट से गुरमीत सिंह, तिलहर से रजनीश कुमार गुप्ता, पुवायां सुरक्षित सीट से अनुज कुमारी, शाहजहांपुर शहर सीट से पूनम पांडे, ददरौल सीट से तनवीर सफदर और बदायूं की बिसौली सुरक्षित सीट से प्रज्ञा यशोदा, बदायूं शहर से रजनी सिंह को टिकट दिया गया है.

कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद सपा, भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों के ऐलान का इंतजार शुरू हो गया है. 14 जनवरी के बाद यह पार्टी भी प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती हैं.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola