ePaper

Indian Railways: गोवा घूमने का यही है बेस्ट टाइम, शुरू हो गया है IRCTC का टूर पैकेज, जानें पूरी डिटेल

Updated at : 03 Oct 2023 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways: गोवा घूमने का यही है बेस्ट टाइम, शुरू हो गया है IRCTC का टूर पैकेज, जानें पूरी डिटेल

IRCTC Goa Tour Package: आप अगर कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है. आईआरसीटीसी घुमक्कड़ों के लिए गोवा का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आपको 3 रात और 4 दिन गोवा में एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन
undefined

IRCTC Goa Tour Package:  आप अगर कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है. आईआरसीटीसी घुमक्कड़ों के लिए गोवा का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. गोवा अपनी सुंदर समुद्र तटों, पारंपरिक संस्कृति और बीच के लिए प्रसिद्ध है. हर साल लाखों विदेशी पर्यटक गोवा आते हैं. गोवा में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर है. अगर आप गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए एक टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आपको 3 रात और 4 दिन गोवा में एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल्स.

undefined

IRCTC गोवा टूर पैकेज

दरअसल आईआरसीटीसी, गोवा टूर पैकेज लेकर आया है. जी हां, इस पैकेज में आप अपने पार्टनर के साथ सस्ते समुद्र की लहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. गोवा टूर पैकेज की शुरुआत इसी महीने अक्टूबर 2023 में शुरू हो रही है.

undefined

गोवा टूर पैकेज कब से शुरू

बता दें आईआरसीटीसी गोवा टूर पैकेज 6-9 अक्टूबर है. इस टूर पैकेज में 3 रात और 4 दिन है. टूर पैकेज की शुरुआत यूपी की राजधानी लखनऊ से फ्लाइट है.

undefined

गोवा टूर पैकेज में सुविधा

बता दें इस टूर पैकेज में आपको 3 स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था है.. गोवा में घुमने के लिए एक गाड़ी भी दी जाएगी. इस टूर पैकेज में आपको गोवा में मंगूशी मंदिर से लेकर अंजुना बीच, अगुआडा किला, बेंज सेलिब्रिटी मोम म्यूजियम, बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च, मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज, बागा बीच, कैंडोलिम बीच और स्नो पार्क घूमने का मौका दिया जा रहा है.

undefined

क्या है गोवा टूर पैकेज का खर्च

बताते चलें अगर आप गोवा में घूमने का प्लान बना रहे है तो आईआरसीटीसी टूर पैकेज आपको सस्ता और अच्छा मौका दे रहा है. इसमें अगर आप तीन के साथ ट्रिप पर जा रहे हैं तो प्रति व्यक्ति को 30,800 रुपए देना होगा. दो लोग एक साथ ट्रिप पर जाते हैं तो 31,200 रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा. जबकि अकेले ट्रिप पर जाने का प्लान है तो पैकेज 37,700 रुपए देना होगा.

undefined

गोवा टूर पैकेज की बुकिंग कैसे करें

IRCTC गोवा टूर पैकेज की बुकिंग आप लखनऊ के गोमती नगर में पर्यटन भवन से कर सकते हैं. इसके अलावा कानपुर के IRCTC कार्यालय से कर सकते हैं. अगर ऑनलाइन करना चाहते हैं तो IRCTC की ऑफिशियल बेवसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं.

undefined

गोवा घूमने किस महीने में जाना चाहिए

बता दें गोवा घूमने के लिए सबसे सस्ता और अच्छा महीना सितंबर और अक्टूबर माना गया है. इस समय देश-विदेशों के पर्यटकों की भारी भीड़ गोवा में उमड़ती है.

undefined

गोवा में सबसे सस्ती चीज क्या है

बताते चलें कि गोवा में कई चीजें सस्ती हैं, जिनमें बीयर, कापू, एंटीक चीजें शामिल हैं. लेकिन गोवा में बीयर सस्ती है क्योंकि राज्य की टैक्स नीति के तहत शराब पर कर कम है गोवा में शराब पर सबसे कम टैक्स लगाया जाता है.

undefined

गोवा में सैर करने के लिए प्लेस

आम भारतीय पर्यटक उत्तरी गोवा के रौनक भरे कलंगुट, बागा, अंजुना, केंडोलिम, मीरामार जैसे समुद्र तटों को पसंद करते हैं, तो वहीं हाई क्लास, विदेशी और शांति की तलाश में गोवा जाने वाले सैलानियों को दक्षिणी गोवा के बेंबोलिम, पालोलेम, अगोंडा, कोल्वा, बेतुल, माजोरदा जैसे बीच अच्छे लगते हैं. यहां के लगभग हर बीच पर किस्म-किस्म के वॉटर स्पोर्ट मौजूद हैं. गोवा कई खूबसूरत झरनों और झीलों के लिए भी जाना जाता है. यहां के बैक वॉटर चैनल भी अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध हैं.

Also Read: वेडिंग फोटोशूट के लिए दिल्ली में खोज रहे हैं बेस्ट लोकेशन, तो ये रहा लिस्ट
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola