वेडिंग फोटोशूट के लिए दिल्ली में खोज रहे हैं बेस्ट लोकेशन, तो ये रहा लिस्ट

Published by : Shweta Pandey Updated At : 12 Sep 2023 11:45 AM

विज्ञापन

Best Wedding Shoot In Delhi: दिल्ली में देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे दिल्ली में मौजूद वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट लोकेशन के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Best Wedding Shoot In Delhi: दिल्ली अपनी संस्कृति और विरासत के लिए प्रसिद्ध है. यहां देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे दिल्ली में मौजूद वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट लोकेशन के बारे में.

undefined

हौज खास

दिल्ली में अगर आप वेडिंग फोटोशूट के लिए लोकेशन खोज रहे हैं तो हौज खास बेस्ट है. यहां दूर-दूर से लोग प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए आते हैं. इसके अलावा यहां पर कपल्स भी घूमने आते हैं. इस जगह पर आपको फोटोशूट के लिए बहुत सारी खूबसूरत जगहें मिल जाएंगी.

undefined

अग्रसेन की बावली

प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए दिल्ली में बेस्ट लोकेशन अग्रसेन की बावली है. यह जगह एकदम परफेक्ट है. यहां आप अपने पार्टनर के साथ आराम से फोटोशूट करा सकते हैं. अग्रसेन की बावली हैली रोड, केजी मार्ग, दीवानचंद इमेजिंग सेंटर के पास है.

undefined

लोधी गार्डन

दिल्ली में वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट है लोधी गार्डन. यह दक्षिणी दिल्ली के लोधी रोड में खान मार्केट के पास स्थित है. यह दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं. इतना ही नहीं यह जगह फोटोशूट के लिए सबसे खूबसूरत भी माना जाता है.

undefined

डियर पार्क

दिल्ली में अगर आप अपने पार्टनर के साथ वेडिंग फोटोशूट के लिए लोकेशन खोज रहे हैं तो डियर पार्क सबसे सुरक्षित और खूबसूरत है. इस पार्क में एक आकर्षक झील है, जिसमें लॉन बना हुआ है और फूलों की क्यारियों से पार्क गुलजार हो रखा है. यहां मोर हिरण, खरगोश को देखा जा सकता है.

undefined

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज

भारत की राजधानी दिल्ली में वेडिंग फोटोशूट के लिए सबसे खूबसूरत जगह गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज है. यह जगह दिल्ली के साकेत के पास सैदुलाजाब इलाके में है. यहां पर आपको मुगल गार्डन, बांस कोर्ट, वॉटर लिली वाले पूल, जड़ी-बूटी पार्क और सौर ऊर्जा पार्क के तर्ज पर बने अलग-अलग सेक्शन देखने को मिल जाएंगे. यहां आप प्री वेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola