Independence Day 2023: नरसंहार की कहानी बयां करता जलियांवाला बाग, इस इंडिपेडेंस डे यहां के ट्रिप का करें प्लान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Aug 2023 8:18 AM
Jallianwala Bagh History
Independence Day 2023, Independence Day 2023 Tour Plan, Jallianwala Bagh History In Hindi: आज हम आपको बताने वाले हैं पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग कि, जिसका इतिहास भी आजादी की लड़ाई के दौरान खून से लिखा जा चुका है.
-
अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग का इतिहास आजादी की लड़ाई के दौरान खून से लिखा जा चुका है
-
अंग्रेजों द्वारा जलियांवाला बाग में जो घाव दिए गए थे वो आज भी इस पार्क में दिखाई देते हैं
-
जलियांवाला बाग अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास केवल 1.3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
Independence Day 2023, Independence Day 2023 Tour Plan, Jallianwala Bagh History In Hindi: स्वतंत्रता दिवस हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त को मनाया जाएगा. हम आपको देश भर के वैसे पर्यटन स्थलों के बारे में बता रहे हैं जहां पर आप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घूमने जा सकते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग कि, जिसका इतिहास भी आजादी की लड़ाई के दौरान खून से लिखा जा चुका है. अमृतसर घुमने आने वाले लोग इस पार्क को देखने जरुर आते हैं और इस जगह की दुखद कहानी हर किसी के रोंगटे खड़े कर देती है. जलियांवाला बाग 6.5 एकड़ भूमि में फैला हुआ है जो भारत के इतिहास के सबसे बुरे दिनों की याद दिलाता है
जलियांवाला बाग का इतिहास
हर साल वह दिन जब भी आता है, उस नरसंहार की यादें ताजा हो जाती हैं. शहादत का यह दिन 13 अप्रैल को होता है. इस दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड (Jallianwala Bagh History In Hindi) हुआ था. हर भारतीय के लिए जलियांवाला बाग हत्याकांड बेहद दर्दनाक घटना है, जिसमें खून की नदियां बह गईं. आपको बता दें कि 1919 के अप्रैल में जब गेडियर जनरल आर.ई.एच डायर ने एक विद्रोह के संदेह के चलते किसी भी सभा और सम्मेलनों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. बताया जाता है कि यह जानकारी सही तरह से लोगों को पता नहीं चली थी जिसके बाद 13 अप्रैल, 1919 को बैशाखी का त्योहार मनाने के लिए जलियांवाला बाग में लोगों की एक शांतिपूर्ण सभा हो रही थी. इस सभा के बारे में जानकारी मिलते ही जनरल डायर 90 ब्रिटिश सैनिकों के साथ मिलकर वहां पहुंच गया. इसके बाद सैनिकों द्वारा बाग़ को घर लिया गया और बिना कोई चेतावनी दिए वहां मौजूद निहत्थे लोगों पर गोलियाँ बरसानी शुरू कर दी गई. 10 मिनिट की गोलीबारी में करीब 1650 राउंड गोलियां चली. उस समय जलियांवाला बाग वहां बने मकानों के पीछे पड़ा एक खाली मैदान था और वहां से बाहर निकलने के लिए एक बहुत ही संकरा रास्ता था. गोलीबारी होने के बाद लोग बाहर नहीं भाग पाए और वही बाग़ में मौजूद एक एकमात्र कुएं में कूद गए और कुछ ही मिनटों में कुआं भी लाशों से भरा गया. बता दें कि यह जलियांवाला बाग कभी जलली नाम के आदमी की जगह थी.
द वॉल एंड वेल इन जलियावाला
अंग्रेजों द्वारा जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh) में जो घाव दिए गए थे वो आज भी इस पार्क में दिखाई देते हैं बता दें कि इस एक पार्क के अंत में एक दीवार है, जिसे अभी भी 36 गोलियों के निशान है. पार्क के प्रवेश द्वार के पास एक कुआं स्थित है जिसमें कई लोग गोलियों की आवाज़ सुनते ही डर के मारे कूद गए थे. गोलीबारी रुक जाने के बाद सैकड़ों शवों को इस कुएं से निकाला गया था. यह संरचनाएँ हमारे स्वतंत्रता संग्राम और हमारे पूर्ववर्तियों द्वारा स्वतंत्र भारत के निर्माण में दिए गए अपने बलिदान की याद दिलाई है.
जलियांवाला बाग कैसे पहुंचे
जलियांवाला बाग अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास केवल 1.3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. आप यहां मंदिर से जलियांवाला बाग के लिए पैदल यात्रा भी कर सकते हैं. अमृतसर शहर के कई हिस्सों से उपलब्ध ऑटो रिक्शा, टैक्सी या कैब आसानी से पार्क तक पहुंच सकते हैं.
Also Read: इस Independence Day 2023 पर रांची शहर के इन जगहों की करें सैर, बढ़ जाएगा देशभक्ति का जज्बा
हवाई जहाज से जलियांवाला बाग कैसे पहुंचे
अगर आप हवाई जहाज से जालियांवाला बाग अमृतसर की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि अमृतसर शहर के केंद्र से लगभग 11 किलोमीटर दूर स्थित गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत के कई प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. दिल्ली, चंडीगढ़, श्रीनगर, जम्मू, से आपको अमृतसर के लिए कई उड़ाने मिल जायेंगी.
सड़क मार्ग द्वारा जलियांवाला बाग कैसे पहुंचे
जलियांवाला बाग अमृतसर सड़क मार्ग द्वारा देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा है, अमृतसर के लिए दिल्ली, देहरादून, शिमला, जम्मू और उत्तर भारत के बड़े शहरों से कई सरकारी और निजी बसें संचालित हैं.
ट्रेन द्वारा जलियांवाला बाग कैसे पहुंचे
जालियांवाला बाग़ का निकटतम रेलवे स्टेशन अमृतसर में है. अमृतसर के लिए आपको देश के लगभग सभी प्रमुख शहर अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद से आसानी से ट्रेन मिल जाएगी. दिल्ली से अमृतसर तक की ट्रेन से जाने में 6 घंटे का समय लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










