विज्ञापन
Articles on Jawaharlal Medical College

bhagalpur news. सरकारी नौकरी प्राप्त करने में असफल रहने पर छात्र ने दी जान - रेकाबगंज में छात्र के आत्महत्या का मामलासंवाददाता, भागलपुररेकाबंगज स्थित एक निजी लॉज में रहने वाले सुपौल जिला निवासी बीकॉम के छात्र अनुराज मानस (20) के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. परिजनों द्वारा दिये आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी तातारपुर थाने में दर्ज कर ली गयी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनुराज सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. परीक्षा में असफल रहने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया. इस घटना में किसी का कोई दोष नहीं है. जानकारी दी गयी कि अनुराज के पिता बचपन में ही गुजर गये थे. अनुराज के परवरिश की जिम्मेदारी उसके काका की थी. अनुराज के काका ने बताया कि उसका भतीजा यहां रह कर पढ़ाई करता था. वह असफलता को लेकर तनाव में था. उसने कैसे आत्महत्या की, इस बात की उसे जानकारी नहीं है. दूसरी तरफ जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में विलंब से पोस्टमार्टम किये जाने पर अनुराज के काका ने क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि सुबह दस बजे तक पुलिस ने उसे शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया था, लेकिन दोपहर 12 बज चुके हैं, अब तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है.
भागलपुर >
12:47 AM. 31 Jan
पारा मेडिकल के 110 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग
भागलपुर >9:11 PM. 10 Jan

दिनकर ने अपनी रचना को जन-जन तक पहुंचाया
भागलपुर >9:05 PM. 23 Sept

विज्ञापन
दिनकर ने अपनी रचना को जन-जन तक पहुंचाया
भागलपुर >9:05 PM. 23 Sept

विज्ञापन
