bhagalpur news. सरकारी नौकरी प्राप्त करने में असफल रहने पर छात्र ने दी जान – रेकाबगंज में छात्र के आत्महत्या का मामलासंवाददाता, भागलपुररेकाबंगज स्थित एक निजी लॉज में रहने वाले सुपौल जिला निवासी बीकॉम के छात्र अनुराज मानस (20) के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. परिजनों द्वारा दिये आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी तातारपुर थाने में दर्ज कर ली गयी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनुराज सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. परीक्षा में असफल रहने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया. इस घटना में किसी का कोई दोष नहीं है. जानकारी दी गयी कि अनुराज के पिता बचपन में ही गुजर गये थे. अनुराज के परवरिश की जिम्मेदारी उसके काका की थी. अनुराज के काका ने बताया कि उसका भतीजा यहां रह कर पढ़ाई करता था. वह असफलता को लेकर तनाव में था. उसने कैसे आत्महत्या की, इस बात की उसे जानकारी नहीं है. दूसरी तरफ जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में विलंब से पोस्टमार्टम किये जाने पर अनुराज के काका ने क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि सुबह दस बजे तक पुलिस ने उसे शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया था, लेकिन दोपहर 12 बज चुके हैं, अब तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है.

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

रेकाबंगज स्थित एक निजी लॉज में रहने वाले सुपौल जिला निवासी बीकॉम के छात्र अनुराज मानस (20) के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है

विज्ञापन

रेकाबंगज स्थित एक निजी लॉज में रहने वाले सुपौल जिला निवासी बीकॉम के छात्र अनुराज मानस (20) के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. परिजनों द्वारा दिये आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी तातारपुर थाने में दर्ज कर ली गयी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनुराज सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. परीक्षा में असफल रहने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया. इस घटना में किसी का कोई दोष नहीं है. जानकारी दी गयी कि अनुराज के पिता बचपन में ही गुजर गये थे. अनुराज के परवरिश की जिम्मेदारी उसके काका की थी. अनुराज के काका ने बताया कि उसका भतीजा यहां रह कर पढ़ाई करता था. वह असफलता को लेकर तनाव में था. उसने कैसे आत्महत्या की, इस बात की उसे जानकारी नहीं है. दूसरी तरफ जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में विलंब से पोस्टमार्टम किये जाने पर अनुराज के काका ने क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि सुबह दस बजे तक पुलिस ने उसे शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया था, लेकिन दोपहर 12 बज चुके हैं, अब तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन