विज्ञापन
Articles on Araria

खेत में खाद डाल रहे किसान की करंट लगने से मौतप्रतिनिधि भरगामा *टूटे तार ने ली जान परिजन गमजदा मुआवजे की मांग तेज पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए* भरगामा प्रखंड अंतर्गत धनेश्वरी पंचायत वार्ड संख्या 3 स्थित तोनहा इसराइन गांव में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में किसान की जान चली गई. खेत में खाद छिड़कने गए युवक की मौत बिजली के तार गिरने से हो गई.घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के परसाहाट गांव निवासी केसरी चंद्र यादव का पुत्र दिलखुश कुमार (उम्र लगभग 28 वर्ष) मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में खाद छींटने का काम कर रहा था. तेज धूप के कारण कुछ देर वह पास ही एक पेड़ की छांव में बैठ गया. जिसके पास एक ट्रांसफार्मर भी था.इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया व ऊपर से लटकता एक हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर सीधे उसके शरीर पर गिर पड़ा. जिससे वह बुरी तरह झुलस गया व मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मौके पर मचा कोहराम पहुंची पुलिसघटना की सूचना मिलते ही भरगामा थाना प्रभारी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों ने अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्रा व थानाध्यक्ष को आवेदन सौंपकर इस घटना की जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया. शंकर दास, अशोक मेहता, अर्जुन यादव, सितांशु शेखर पिंटू व सुकांत दास सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को कम-से-कम 10 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी व बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.
अररिया >
6:32 PM. 29 Jul
महिला आइटीआइ की 13 छात्राओं का सीआइटीएस में चयन
अररिया >6:20 PM. 29 Jul

विज्ञापन
अपहृत युवती का पांच दिन बाद बकरा नदी से शव बरामद
अररिया >6:06 PM. 29 Jul

विज्ञापन
बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल
अररिया >9:03 PM. 28 Jul

पांच अगस्त से डाक घरों में यूपीआइ से होगा भुगतान
अररिया >8:57 PM. 28 Jul

महिला के गले से चेन झपट कर अपराधी फरार
अररिया >8:54 PM. 28 Jul

रील बनाने के दौरान ट्रेन से कटकर छात्र की मौत
अररिया >8:40 PM. 28 Jul

जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार
अररिया >8:19 PM. 28 Jul

विषहरी स्थान में आज होगी विशेष पूजा
अररिया >7:45 PM. 28 Jul

299 बोतल नेपाली शराब जब्त
अररिया >7:37 PM. 28 Jul

अपहृत युवती का पांच दिन बाद बकरा नदी से शव बरामद
अररिया >6:06 PM. 29 Jul

बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल
अररिया >9:03 PM. 28 Jul

पांच अगस्त से डाक घरों में यूपीआइ से होगा भुगतान
अररिया >8:57 PM. 28 Jul

महिला के गले से चेन झपट कर अपराधी फरार
अररिया >8:54 PM. 28 Jul

रील बनाने के दौरान ट्रेन से कटकर छात्र की मौत
अररिया >8:40 PM. 28 Jul

जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार
अररिया >8:19 PM. 28 Jul

विषहरी स्थान में आज होगी विशेष पूजा
अररिया >7:45 PM. 28 Jul

299 बोतल नेपाली शराब जब्त
अररिया >7:37 PM. 28 Jul








