Yuzvendra Chahal ने अब कैटरीना कैफ के इंस्टा LIVE में किया कमेंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 May 2020 8:26 AM

विज्ञापन

Katrina Kaif अपनी तसवीरों और वीडियो फैंस से शेयर करती रहती है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक चैट सेशन किया, जिसमें उन्होंने फैंस से बातचीत की. इस दौरान टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने उनकी लाइव चैट के दौरान कमेंट कर दिया, जो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से लगातार जुड़े हुए हैं. ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी तसवीरों और वीडियो फैंस से शेयर करती रहती है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक चैट सेशन किया, जिसमें उन्होंने फैंस से बातचीत की. इस दौरान टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने उनकी लाइव चैट के दौरान कमेंट कर दिया, जो वायरल हो रहा है.

Also Read: Katrina Kaif ने फिर शेयर किया कुकिंग Video, तो फैंस बोले- पहले बना लें फिर डिश का नाम सोचें

दरअसल, कैटरीना कैफ अपने फैंस से लाइव चैट कर रही थी. वो अपने फैंस को फिटनेस टिप्स दे रही थी. इस दौरान कई लोग लगातार कमेंट कर रहे थे. इसमें चहल भी शामिल हो गये. उन्होंने एक्ट्रेस को लाइव चैट पर मैसेज कर दिया. चहल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हाय, कैटरीना मैम’. बता दें कि चहल कैटरीना कैफ के बड़े फैन हैं औऱ वो उनकी फेवरेट एक्ट्रेस है. वो खुद भी इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि कैटरीना उन्हें काफी पसंद हैं.

युजवेंद्र के कमेंट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. उनका कमेंट वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि साल 2017 में एक बातचीत के दौरान युजवेंद्र चहल ने कुबूल किया था कि कैटरीना उनकी क्रश हैं. उन्होंने कहा था, ‘मुझे कैटरीना काफी पसंद हैं. उनकी स्माइल मुझे अपील करती है’.

इससे पहले भी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्क शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में अनुष्का शर्मा टपोरी अंदाज में कोहली को कह रही थी, कोहली, ऐ कोहली, कोहली, चौका मार ना, चौका, क्या कर रहा है, ऐ कोहली चौका मार. युजवेंद्र चहल ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, अगली बार भाभी प्लीज उनसे कहना कि चहल को ओपनिंग करा ना चहल को. मुझे उम्मीद है कि आपकी सुन लेंगे.

वहीं, इससे पहले भी कैटरीना ने अपनी कुकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वो पनीर जैसी किसी चीज को टुकड़ों में काटती दिखीं थी. फैंस सहित कई सितारों ने भी कैटरीना के इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया था. जब फैशन स्टाइलिस्ट और फिल्ममेकर होमी अदजानिया की पत्नी अनिता श्रॉफ अदजानिया ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा था कि ‘क्या बना रही हो?’, तो कैटरीना ने बताया कि ‘ये तो मुझे भी पता नहीं है.’

https://www.instagram.com/p/B_hXv5-hLeG/

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola