YouTube Update: धुन गुनगुना कर यूट्यूब पर ढूंढ़ लीजिए गाना, तरीका जान लीजिए

Updated:
विज्ञापन
YouTube Update: धुन गुनगुना कर यूट्यूब पर ढूंढ़ लीजिए गाना, तरीका जान लीजिए

youtube new tool search the song by humming it – कई बार ऐसा होता है कि आपको किसी गाने की धुन याद ताे आती है, लेकिन उसके बोल नहीं. ऐसे में यह फीचर बहुत काम आयेगा. आप धुन गुनगुनाकर या उसके कुछ बोल गाकर ही गाना सर्च कर सकते हैं.

विज्ञापन

YouTube New Tool : यूट्यूब ने हाल में ही एक नया फीचर पेश किया है. इसमें एक ऐसी सुविधा है, जो यूजर्स को गाना सर्च करने में मदद करेगा. इसकी मदद से अब आप किसी भी गाने की धुन को गुनगुना या गाकर भी सर्च कर सकते हैं. दरअसल, गूगल असिस्टेंट और गूगल ऐप की तरह ही यूट्यूब में भी अब यह सुविधा उपलब्ध हो गई है. इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है. अभी देश के चुनिंदा शहरों के एंड्रॉयड और आइओएस यूजर्स को यह सुविधा मिल रही है. कई बार ऐसा होता है कि आपको किसी गाने की धुन याद ताे आती है, लेकिन उसके बोल नहीं. ऐसे में यह फीचर बहुत काम आयेगा. आप धुन गुनगुनाकर या उसके कुछ बोल गाकर ही गाना सर्च कर सकते हैं.

यूट्यूब पर ऐसे सर्च करें गाना

यूट्यूब का यह फीचर गूगल सर्च के ह्यूम-टू-सर्च फीचर की तरह है. इस तरह की सुविधा गूगल ऐप और गूगल असिस्टेंट के लिए पहले से ही उपलब्ध है. हालांकि, यूट्यूब का यह फीचर गूगल से काफी फास्ट है. यहां पर आपको सिर्फ 10-15 सेकेंड के लिए गाना गुनगुनाना होगा.

Also Read: YouTube Shorts से आप भी कमा सकते हैं पैसे; जानें कैसे

फॉलो करें ये स्टेप्स

यूट्यूब के इस फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस पर ऐप ओपन करें

इसके बाद सर्च बार आइकन पर क्लिक कर दें

अब आपको फोन के माइक्रोफोन को ऐप का एक्सेस देना होगा

इसके बाद माइक्रोफोन पर क्लिक करना है

अब आप गाना गाकर या गुनगुना कर उसके लिए सर्च कर सकते हैं

अगर सर्च रिजल्ट में वह गाना आ जाए, जिसके लिए आप सर्च कर रहे थे तो उस पर क्लिक करें. अन्यथा आप माइक्रोफोन पर एक बार फिर टैप करें और एक बार फिर से गुनगुनाएं.

एक सपोर्ट पेज के अनुसार, गूगल ने घोषणा की कि एक प्रयोग के हिस्से के तहत यूट्यूब पर इस कार्यक्षमता का परीक्षण किया जा रहा है. आमतौर पर ऐसे नये उपकरण और ऐसी सुविधाएं सीमित समय के लिए और केवल लोगों के छोटे समूह के लिए उपलब्ध होते हैं. गूगल कंपनी ने कहा कि हम लोगों के लिए वर्तमान में चल रहे गाने को गुनगुनाकर या रिकॉर्ड करके यूट्यूब पर गाना खोजने की क्षमता का प्रयोग कर रहे हैं.

Also Read: YouTube पर भरोसेमंद कंटेंट के लिए आ रहा खास फीचर, जानें लेटेस्ट अपडेट

गूगल ने यह भी घोषणा की है कि वह अपलोड के लिए सब्सक्रिप्शन फीड में एक चैनल शेल्फ की टेस्टिंग कर रहा है. कंपनी ने कहा कि हम कम समय में एक ही क्रिएटर से कई अपलोड को सब्सक्रिप्शन फीड में एक शेल्फ में बंडल करने की टेस्टिंग शुरू कर रहे हैं. इसके साथ टेस्टिंग की वजहों में दर्शकों के लिए वह कंटेंट ढूंढना, आसान बनाने का एक तरीका देना शामिल है, जिसकी उन्हें तलाश है. क्रिएटर्स पर दिन में कई बार अपलोड करने के लिए कम दबाव डालना और दर्शकों के लिए इसके साथ जुड़ना आसान बनाना शामिल किया गया है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola