झारखंड: लोहरदगा में मनोकामना मंदिर पर चढ़ा युवक, गुंबद को हथौड़े से तोड़ने लगा

Lohardaga Manokamna Mandir News: लोहरदगा के बख्शी डीपा स्थित मनोकामना मंदिर पर एक युवक चढ़ गया और हथौड़े से गुंबद को तोड़ने लगा. आसपास के लोगों ने उसे ऐसा करते देखा, तो मना किया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी. इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गयी.
Lohardaga Manokamna Mandir News: झारखंड (Jharkhand News) की राजधानी रांची से सटे लोहरदगा जिला (Lohardaga District) में एक मंदिर पर एक युवक चढ़ गया. उसने मंदिर के गुंबद को हथौड़े से तोड़ने की कोशिश की. स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार युवक को मंदिर से उतार लिया गया.

बताया गया है कि लोहरदगा के बख्शी डीपा (Bakshi Deepa Lohardaga) स्थित मनोकामना मंदिर (Manokamna Mandir Lohardaga News) पर एक युवक चढ़ गया और हथौड़े से गुंबद को तोड़ने लगा. आसपास के लोगों ने उसे ऐसा करते देखा, तो मना किया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी. इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गयी.

पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उस युवक को मंदिर से उतारने का काफी प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने भी कोशिश की कि वह मंदिर से नीचे उतर जाये. लेकिन, सबकी कोशिशें नाकाम रहीं. युवक मंदिर से नीचे उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था. जैसे ही उसे उतरने को कहा जाता, वह हथौड़े से मनोकामना मंदिर के गुंबद को तोड़ना शुरू कर देता.

उसकी इस हरकत से लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा था. धीरे-धीरे लोगों का हुजूम सड़कों पर बढ़ता जा रहा था. पुलिस अधीक्षक (एसपी) आर रामकुमार ने बताया कि एक युवक मंदिर के गुंबद पर चढ़ा है. पहले उसे उतारा जा रहा है. जो भी कानून सम्मत कार्रवाई होगी, उसके खिलाफ की जायेगी.

माहौल को भांपते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुला ली. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार युवक को देर रात मंदिर से उतारने में कामयाबी मिली. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह मंदिर को तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहा था. पुलिस ने कहा है कि पूरी जांच के बाद ही साफतौर पर कुछ भी कहा जा सकता है.
रिपोर्ट- गोपी कृष्ण, लोहरदगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




