Most Deleted App: 2023 में सबसे ज्यादा किस ऐप को किया गया डिलीट? हैरान कर देगा नाम

Updated:
विज्ञापन
Most Deleted App: 2023 में सबसे ज्यादा किस ऐप को किया गया डिलीट? हैरान कर देगा नाम

most deleted social media app in the year 2023 – अमेरिकी टेक फर्म टीआरजी डेटासेंटर ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इस साल सबसे ज्यादा डिलीट होने वाले ऐप के बारे में जानकारी दी गई है. फर्म के अनुसार,

विज्ञापन

Most Deleted App Of 2023 : साल 2023 अब खत्म होने ही वाला है. इस साल के कई तरह के आंकड़े भी सामने आ रहे हैं. इसी सीरीज में 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट होनेवाले सोशल मीडिया ऐप्स की लिस्ट भी आ गई है. हम आपको बताते हैं उस ऐप का नाम, जो इस साल सबसे ज्यादा डिलीट किया गया है. आइए जानते हैं क्या है उसका नाम-

सबसे ज्यादा डिलीट किया जाने वाला सोशल मीडिया ऐप

आपके फोन में ऐसे कई ऐप्स होंगे और जाहिर तौर पर आप उनका इस्तेमाल भी करते ही होंगे. कुछ ऐप्स ऐसे होंगे, जिन्हें आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी होंगे जिन्हें आप अब अपने फोन से हटाने के बारे में साेच रहे होंगे. अमेरिकी टेक कंपनी टीआरजी डेटासेंटर्स के अनुसार, 2023 में इंस्टाग्राम सबसे ज्यादा डिलीट किया जाने वाला सोशल मीडिया ऐप है.

Also Read: Year Ender 2023 : साल के सबसे बड़े मोमेंट्स, जिन्होंने इंटरनेट पर मचायी हलचल

‘इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे डिलीट करें’

सबसे ज्यादा डिलीट किये जाने वाले सोशल मीडिया ऐप्स की लिस्ट में इंस्टाग्राम के बाद स्नैपचैट, एक्स, टेलीग्राम और फेसबुक का नंबर आता है. रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में हर महीने दुनियाभर में 1 मिलियन से अधिक लोगों ने ‘इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे डिलीट करें’ सर्च किया. हटाये गए बाकी ऐप्स की लिस्ट में टिक-टॉक, यूट्यूब, वॉट्सऐप और वीचैट के नाम शामिल हैं.

इन 5 ऐप्स से सबसे ज्यादा मोहभंग

12 महीने में रिसर्चर्स ने चेक किया कि औसतन हर महीना कितन��� बार किसी सोशल मीडिया ऐप को डिलीट करने का तरीका खोजा गया. रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में हर महीने औसतन 10.20 लाख लोगों ने Instagram, 1.28 लाख लोगों ने Snapchat, 1.23 लाख लोगों ने Twitter (X), 71,700 लोगों ने Telegram और 49,000 लोगों ने Facebook को डिलीट करने का तरीका ढूंढा.

Also Read: Bizarre : स्मार्टफोन का ऐसा इस्तेमाल देखा न होगा आपने, कहेंगे- कितने तेजस्वी लोग हैं !

मेटा के थ्रेड ऐप ने 5 दिन में खो दिये 80 प्रतिशत यूजर्स

अमेरिकी टेक फर्म टीआरजी डेटासेंटर ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इस साल सबसे ज्यादा डिलीट होने वाले ऐप के बारे में जानकारी दी गई है. फर्म के अनुसार, लॉन्चिंग के 24 घंटे के अंदर 100 मिलियन यूजर्स हासिल करने वाले मेटा के थ्रेड ऐप ने अगले 5 दिन में 80 प्रतिशत यूजर्स खो दिये. रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल कई ऐप्स को भारी नुकसान हुआ.

सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या 4.8 अरब के पार

सस्ते होते इंटरनेट डेटा के साथ सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या 4.8 अरब का आंकड़ा पार कर गई है. रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स हर रोज 2 घंटे 24 मिनट सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola