ePaper

भारत में टेस्ला को नहीं चलने देगी Xiaomi! पहली इलेक्ट्रिक कार को बनाया 'ब्रह्मास्त्र'

Updated at : 18 Jan 2024 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में टेस्ला को नहीं चलने देगी Xiaomi! पहली इलेक्ट्रिक कार को बनाया 'ब्रह्मास्त्र'

Xiaomi SU7

शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार एसयू7 इलेक्ट्रिक सेडान कार ग्लोबल मार्केट में न केवल उतर चुकी है, बल्कि धूम मचा रही है. फिलहाल, ये बता दें कि शाओमी एसयू7 इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4.99 मीटर, चौड़ाई 1.96 मीटर, ऊंचाई 1.44 मीटर और व्हीलबेस 3000 एमएम है.

विज्ञापन

Xiaomi SU7 electric car: अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की टेस्ला को भारत आने से पहले स्मार्टफोन बनाने वाली चाइनीज कंपनी शाओमी ने उसके साथ जंग करने की तैयारी कर ली है. उसने टेस्ला को इलेक्ट्रिक कारों के बाजार से बाहर करने के लिए पुख्ता इंतजाम किया है. इसके लिए शाओमी ने दिसंबर 2023 में एसयू7 इलेक्ट्रिक कार को चीन के बाजार में लॉन्च करने के बाद सड़कों पर भी दौड़ा दिया है. खबर है कि अब इस चाइनीज कंपनी ने अपनी पहली शाओमी इलेक्ट्रिक कार एसयू7 का ग्लोबल मार्केट में बेचना भी शुरू कर दिया है.

टेस्ला को आउट करके लेंगे दम: लेई जून

इसकी लॉन्चिंग के समय ही शाओमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लेई जून ने दावा था कि उनकी कंपनी ने शाओमी एसयू7 को न केवल कंपीटिशन के लिए डिजाइन किया है, बल्कि इलेक्ट्रिक कार के बाजार में पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़ी टेस्ला के पॉपुलर इलेक्ट्रिक मॉडलों बाजार से आउट करने का भी इंतजाम किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि शाओमी ने इस लॉन्च करने से पहले इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया था. लेई जून का दावा यह भी है कि टेस्ला को बाजार से बाहर करने के लिए यह पहला कदम है. इसके बाद भी कई कदम उठाए जाएंगे.

ग्लोबल मार्केट में मचा रही है धूम

शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार एसयू7 इलेक्ट्रिक सेडान कार ग्लोबल मार्केट में न केवल उतर चुकी है, बल्कि धूम मचा रही है. फिलहाल, ये बता दें कि शाओमी एसयू7 इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4.99 मीटर, चौड़ाई 1.96 मीटर, ऊंचाई 1.44 मीटर और व्हीलबेस 3000 एमएम है.

Also Read: रतन टाटा ने की रामभक्तों की भलाई, अयोध्या कैंट स्टेशन पर मिलेगी चमचमाती नई ईवी कार

बैटरी और टॉप स्पीड

शाओमी एसयू7 इलेक्ट्रिक कार में दो पावरट्रेन दिया गया है, जिनमें रियर व्हील ड्राइव वर्जन में 299 एचपी की पावर और 210 किलोमीट प्रति घंटे की की टॉप स्पीड है. इसके अलावा, दूसरे पावरट्रेन 4-व्हील ड्राइव वर्जन में डुअल मोटर लगा है और यह 673 एचपी की मैक्सिमम पावर के साथ ही 265 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आती है. शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक सेडान कार को दो बैटरी पैक के साथ आती है. कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि फुल चार्ज होने पर यह कार कम से कम 1200 किलोमीटर का माइलेज देती है.

Also Read: रतन टाटा ने गरीबों को फिर दिया नए साल का तोहफा, सबसे सस्ती ईवी कार

किलर लुक और एडवांस्ड फीचर्स

चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक सेडान कार एसयू7 को किलर लुक में पेश किया गया है. इसके साथ ही, इसका फ्रंट लुक मैकलॉरेन कारों को टक्कर देने वाली है.इसके रियर में स्लिम रैपअराउंड टेल लाइट्स, कनेक्टिंग लाइट बार, रियर विंग और लिडार टेक्नॉलजी, 19 और 20 इंच के अलॉय व्हील्स दिया गया है. शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार इंटीरियर और फीचर्स के मामले में भी काफी शानदार है.

Also Read: AI Assistant के साथ आ गई एस्टर, ऑटोमेटिक डिटेक्ट करेगी ब्लाइंड स्पॉट

कीमत और मुकाबला

शाओमी पहली इलेक्ट्रिक कार एसयूव7 की चीन के स्टोर्स पर शुरुआती कीमत 149,000 युआन (करीब 1.71 लाख रुपये) तय की गई है. कंपनी इसे जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है. बाजार में इसका मुकाबला पोर्श टायकन, टेस्ला मॉडल 3 और हुंडई आयोनिक 6 से होगा.

Also Read: आ गई बड़ी फैमिली वाली Land Rover की 7 सीटर लग्जरी एसयूवी, सीट मोड़ने पर कार्गो स्पेस

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola