Wrestlers Protest: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से की अपील, कहा – ‘धरना खत्म करें और ...’

Published by : Saurav kumar Updated At : 15 May 2023 12:57 PM

विज्ञापन

जंतर-मंतर पर 23 अप्रैल से धरने पर बैठे पहलवानों की मांग धीरे-धीरे पूरी होती जा रही है. वहीं इसी बीच खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों से खास अपील करते हुए उन्हें धरना प्रदर्शन खत्म करने को कहा है.

विज्ञापन

Anurag Thakur on Wrestelers Protest: जंतर-मंतर पर 23 अप्रैल से धरने पर बैठे पहलवानों की मांग धीरे-धीरे पूरी होती जा रही है. प्रदर्शन के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है. वहीं इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद शनिवार को एड-हॉक कमिटी ने फेडरेशन का काम संभाल लिया है. इन कामों को देखते हुए भारत के खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से धरना प्रदर्शन खत्म करने की अपील की है.

अनुराग ठाकुर ने धरना खत्म करने की अपील की

हमीरपुर में एक कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से अपील करते हुए कहा कि ‘पहलवानों की मांग पर कमिटी बनाई जा चुकी है उनकी बाते भी सुनी जा रही है. इंडियान ओलंपिक एसोसिएशन की बनाई एड-हॉक कमेटी रेसलिंग फेडरेशन का काम देख रही है. प्लेयर्स के टॉयल भी शुरू हो चके हैं’.

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना फैसला सुना दिया है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली है और बयान ले रही है. पहलवानों को देश के कानून पर भरोसा रखना चाहिए और उन्हें धरना बंद कर देना चाहिए’.  

बृजभूषण ने दर्ज कराया अपना बयान

वहीं इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह ने एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज कराया है. असिस्टेंट सेसेट्री WFI विनोद तोमर के भी बयान दर्ज किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवान के आरोपों की जांच के लिए महिला डीसीपी की निगरानी में 10 सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. सूत्रों के मुताबिक बृजभूषण का दो बार बयान दर्ज हुआ है. बृजभूषण ने अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डाटा जमा करने की बात कही है. बहुत जल्द एसआईटी दोबारा बृजभूषण से पूछताछ कर सकती है.

Also Read: GT vs SRH Dream 11: गुजरात और हैदराबाद की ये टीम बनाएगी आपको करोड़पति! यहां देखें ड्रीम11 टीम

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola