नवादा में दोस्त के साथ झूलने का विरोध करने पर पत्नी ने पति को पीटा, पति ने लगाई जान की सुरक्षा की गुहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2023 2:33 AM
पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि एक दोस्त के साथ से उसकी पत्नी का अवैध संबंध चल रहा है. इसकी जानकारी मिलने पर वह दिल्ली से जब घर लौटा. पार्क में अपने दोस्त के साथ झूला-झूलने का विरोध किया तो पत्नी ने मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया, इस दौरान सिर फट गया.
नवादा नगर थाना क्षेत्र के एक पार्क में रविवार को दोस्त के साथ झूला-झूलने का विरोध करने पर पत्नी ने पति को सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया. जख्मी पति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर थाना क्षेत्र के भदौनी निवासी जख्मी पति टिंकू कुमार इलाज के बाद नगर थाने में अपना बयान दर्ज कराया है. इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें खुद की जान की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगायी है. मारपीट की घटना के बाद पति काफी डरा-सहमा है.
टिंकू कुमार ने आरोप लगाया है कि एक दोस्त के साथ से उसकी पत्नी का अवैध संबंध चल रहा है. इसकी जानकारी मिलने पर वह दिल्ली से जब घर लौटा. पार्क में अपने दोस्त के साथ झूला-झूलने का विरोध किया तो पत्नी ने मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया, इस दौरान सिर फट गया. लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पीड़ित टिंकू कुमार ने कहा कि वह दिल्ली में कारपेंटर का काम किया करता है. उसके शादी वर्ष 2014 में हुई थी. फर्दबयान में भदौनी निवासी ने अपने दोस्त को आरोपित किया है. साथ ही पत्नी को आरोपित किया है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
पति-पत्नी व प्रेमी के त्रिकोण की फिल्मी कहानी इस पूरे मामले में दिख रही है. जहां अपने ही दोस्त के साथ झूले पर पत्नी को देख कर पति भड़क गया और पत्नी पर वेवफाई का आरोप लगाने लगा. इससे भड़की पत्नी ने अपने पति की जमकर पिटाई कर दी. जख्मी पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अस्पताल में भर्ती जख्मी पति टिंकू कुमार ने बताया कि हमारी शादी 2014 में शादी हुई थी. इस बीच वह काम के सिलसिले में महीने भर के लिए दूसरा परदेश आते-जाते रहता है. उनकी उपस्थिति और अनुपस्थिति में उसका दोस्त उनके घर आता-जाता रहता था. उनकी अनुपस्थिति में उसका दोस्त व पत्नी देवर-भाभी के बजाय प्रेमी-प्रेमिका के रूप में व्यवहार करने लगी. अक्सर घूमने के लिए एक साथ बाहर आने-जाने लगे. इस बीच रविवार को उसने अपनी पत्नी को अपने दोस्त के साथ एक पार्क में एकांत में झूला झूलते हुए देखा. इसका उसने विरोध किया तो पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी. अब उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वे शिकायत करें तो किसकी करें, क्योंकि जिसने उसके साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया, वहीं बेवफा हो गयी. जिस दोस्त को घर परिवार को देखरेख करने को कहा था, उसी ने दगा दे दिया.
Also Read: पटना में बेखौफ अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुस कर मांगी रंगदारी, नहीं देने पर कार चढ़ा कैशियर का तोड़ा पैर
सात जन्मों तक साथ निभाने के वायदे के साथ पत्नी-पत्नी शादी करते है. एक-दूसरे के सुख-दु:ख में साथ देते है. लेकिन, रविवार को नीतू अपने पति के दोस्त के साथ पार्क में झूला-झूलने के लिए निकल पड़ी. पति को भुलाकर युवक के साथ पार्क में घूमकर मेले का आनंद ले रही थी. पत्नी की बेवफाई से नाराज पति ने जब विरोध किया तो उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










