Apple iPhone भारत में इतने महंगे क्यों बिकते हैं? यहां समझें पूरा मैथ्स

Updated:
विज्ञापन
Apple iPhone भारत में इतने महंगे क्यों बिकते हैं? यहां समझें पूरा मैथ्स

Why Apple iPhones Are Expensive in India? आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में आईफोन की कीमत लगभग सभी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है. सवाल यह उठता है कि iPhone भारत में इतने महंगे क्यों होते हैं? भारत और अन्य देशों के बीच कीमत का अंतर काफी अधिक है.

विज्ञापन
undefined

Apple iPhone यूजर्स के बीच अपने हैंडसेट को अपग्रेड करने का जबरदस्त क्रेज होता है. हर साल आनेवाले आईफोन के नये मॉडल्स के साथ खुद को अपडेट करने में यूजर्स का अच्छा-खासा पैसा भी खर्च हो जाता है. सोशल मीडिया में ऐसे मीम्स भी चलते हैं कि किसी शख्स ने आईफोन लेने के लिए किडनी बेच दी.

undefined

iPhone 15 Pro के बेस वेरिएंट 128GB की कीमत 1,34,900 रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा, iPhone 15 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये, iPhone 15 Pro 512GB की कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है. वहीं, iPhone 15 Pro के 1TB की कीमत 1,84,900 रुपये है. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में आईफोन की कीमत लगभग सभी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है.

Also Read: iPhone 15 Price: दुबई में इतना सस्ता है आईफोन, वहां से घूम कर आ जाएंगे आप
undefined

iPhone 15 Pro Max की कीमत के बारे में बात करें कि इसका 256GB वाला शुरुआती वेरिएंट 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. iPhone 15 Pro Max के 512GB वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये और iPhone 15 Pro Max 1TB की कीमत 1,99,900 रखी गई है. इस तरह आईफोन 15 प्रो मैक्स का 1टीबी स्टोरेज कंपनी का सबसे महंगा मॉडल है.

undefined

सवाल यह उठता है कि iPhone भारत में इतने महंगे क्यों होते हैं? भारत और अन्य देशों के बीच कीमत का अंतर काफी अधिक है. जैसे 2020 में, भारत में iPhone 12 मिनी की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये थी. वहीं, अमेरिका में उसी डिवाइस की कीमत 699 डॉलर थी. उस समय के एक्सचेंज रेट के हिसाब से यह रकम 51,280 रुपये होती है. इस तरह यह अंतर 18,620 रुपये (लगभग 37%) का है.

Also Read: iPhone 15 सीरीज देखी आपने? Apple के लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत 80 हजार से शुरू
undefined

iPhone के भारत में महंगे होने की वजह इसमें इस्तेमाल होने वाले PCBA (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली) पर भारत में लगने वाली 20 प्रतिशत Import Duty है. इसी तरह, iPhone चार्जर पर भी 20 प्रतिशत का आयात शुल्क लगता है. आयात शुल्क के अलावा, भारत में Apple प्रॉडक्ट्स पर 18% की GST भी लगती है. यह सभी स्मार्टफोन्स पर लगता है.

undefined

इन सभी बातों के अलावा, Apple अब भी भारत में अपने स्मार्टफोन और बाकी प्रॉडक्ट्स बेचने के लिए थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरर्स के नेटवर्क्स पर निर्भर रहता है. इसमें विक्रेता, वितरक, परिवहन एजेंट और अन्य बिचौलिए भारी कमीशन जोड़ते हैं और इन सबको मिलाकर अंतिम उपभोक्ता के लिए प्रॉडक्ट की कीमत बढ़ जाती है. यानी आईफोन महंगा हो जाता है.

Also Read: iPhone 15, Plus, Pro और Pro Max एक दूसरे से कितने अलग हैं? यहां जानिए सारी बात Also Read: Apple ने लॉन्च की iPhone 15 सीरीज, भारत में कीमत 79,900 से शुरू
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola