Meta Job: भारतीय इंजीनियर ने छोड़ दी 6.5 करोड़ की नौकरी, शुरू किया अपना स्टार्टअप
Meta Job - स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले राहुल ने बताया कि उन्हें अपने सहकर्मियों से मदद लेने में हिचक महसूस होती थी. उन्हें लगा कि यह उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में करार देगा, जो वरिष्ठ इंजीनियर बनने के लायक नहीं है.
Facebook Job : भारतीय इंजीनियर राहुल पांडेय ने चिंता के कारण मेटा में 6.5 करोड़ रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी. यह नौकरी उन्होंने पिछले साल छोड़ी थी, लेकिन इसका खुलासा उन्होंने अब जाकर अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर किया है. उन्होंने लिखा, मेरा सफर 100 डॉलर के बिल गिनने तक का सीधा सफर नहीं था. असल में फेसबुक ज्वाइन करने के बाद पहले छह महीने तक मैं बेहद चिंतित रहा. एक सीनियर इंजीनियर के रूप में मुझे इम्पोस्टर सिंड्रोम महसूस हुआ. कंपनी की संस्कृति और टूलिंग के अनुकूल होने के लिए मुझे संघर्ष करना पड़ा.
खुद को कंपनी में काम करने लायक नहीं मानने लगे थे राहुल
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले राहुल ने बताया कि उन्हें अपने सहकर्मियों से मदद लेने में हिचक महसूस होती थी. उन्हें लगा कि यह उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में करार देगा, जो वरिष्ठ इंजीनियर बनने के लायक नहीं है. उन्हें लगता था कि वह कंपनी में सीनियर इंजीनियर के तौर पर काम करने लायक नहीं हैं.
Also Read: Facebook, Instagram, WhatsApp पर फेक न्यूज से निबटने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा Meta
डटे रहे, प्रदर्शन सुधारने के लिए किया दिन-रात प्रयास
उनके फेसबुक का हिस्सा बनने के बाद कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. उस दौरान राहुल के कई साथियों ने नौकरी छोड़ दी, लेकिन वे डटे रहे. बिजनेस इनसाइडर को दिये इंटरव्यू में राहुल ने बताया, हालांकि, मुझे कंपनी में केवल एक साल ही हुआ था, इसलिए मुझे लगा कि नौकरी छोड़ना जल्दबाजी होगी. तब मैंने अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात प्रयास किया. इसके दो साल बाद ही राहुल अपनी प्रोडक्टिविटी के चरम पर पहुंच गये.
इंटरनल टूल बनाया, जिसने की इंजीनियर्स की काफी मदद
राहुल ने इस दौरान एक इंटरनल टूल बनाया, जिसे पूरे ऑर्गनाइजेशन में अडॉप्ट किया गया. इससे इंजीनियर्स का काफी समय बचा. इसके बाद उनका प्रोमोशन हुआ. सैलरी में बढ़ोतरी के अलावा उन्हें लगभग दो करोड़ की इक्विटी भी मिली. हालांकि, इसके बाद कोविड-19 महामारी आयी और पांडेय ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पैरेंट के बाहर विकल्प तलाशना शुरू कर दिया.
Also Read: Facebook, WhatsApp, Instagram के लिए कितना अहम है भारत? Meta India की चीफ संध्या देवनाथन ने बताया
अंतिम वर्ष में निभायी एक प्रबंधक की भूमिका
राहुल बोले, अपने अंतिम वर्ष में मैं एक प्रबंधक की भूमिका में आ गया और एक ही संगठन में तीन साल के बाद टीम बदल ली. मेरे पास न केवल अपना काम पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी का नॉलेज था, बल्कि प्रोजेक्ट्स को लीड करने के लिए मेरे पास कॉन्टैक्ट्स भी थे.
राहुल के पास है खुद का स्टार्टअप टैरो
टेक फील्ड में एक दशक गुजारने के बाद राहुल ने वित्तीय आजादी हासिल कर ली थी. उन्होंने महसूस किया कि इंजीनियरिंग के अलावा वह और कितना कुछ सीख सकते हैं. आखिरकार पिछले साल जनवरी में राहुल ने मेटा से इस्तीफा दे दिया और इंजीनियरों को करियर आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए खुद का स्टार्टअप टैरो खोला.
क्या होता है इम्पोस्टर सिंड्रोम?
यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लोग खुद की ही उपलब्धियों, काबिलियत और कामयाबी पर शक करने लगते हैं. उन्हें लगने लगता है वो किसी लायक नहीं है और उनकी हासिल कि गई हर कामयाबी धोखा है. इस तरह के सिंड्रोम का सामना करनेवाले लोग खुद की सफलता पर संदेह करने लगते हैं. यहां तक कि जब ऐसा शख्स बेहद अहम कामयाबी पाता है, तब भी वह अपनी उपलब्धियों को पहचानने में नाकामयाब रहता है. इस सफलता का जश्न मनाने के बजाय वह चिंता में डूब जाता है. उसे लगता है कि उसने जो हासिल किया है वह उसे अनायास ही किस्मत के बल पर मिल गया है. उसे लगता है कि दूसरों को यह सच्चाई पता चल जाएगी कि जो उसे मिला है उसमें उसकी काबिलियत का फल नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










