मामूली कहा-सुनी पर हरियाणा के पलवल में पूरे परिवार ने कर ली आत्महत्या! तफ्तीश में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मीडिया की खबरों में बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी.

विज्ञापन

फरीदाबाद : मामूली कहा-सुनी के बाद हरियाणा के पलवल जिले के औरंगाबाद में एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली. इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासियों से मामले की पूरी जानकारी हासिल की. मीडिया की खबरों में बताया जा रहा है कि मरने वालों में पति-पत्नी समेत तीन बच्चे शामिल हैं. फिलहाल, पुलिस ने इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए पलवल स्थित सिविल अस्पताल में भेजकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

विज्ञापन

मीडिया की खबरों में बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसके बाद इस परिवार ने बेहद खरतनाक कदम उठाया लिया. बुधवार की सुबह पांचों के शव परिवार के मुखिया को मिले. उसने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं.

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में पति-पत्नी ने फांसी लगाई है, जबकि इसके पहले बच्चों को जहर दिया गया था. मरने वालों में 33 साल के नरेश, 30 साल की नरेश की पत्नी आरती, नरेश के 7 साल का बेटा संजय, नरेश की 9 वर्षीय बेटी भावना और 11 साल की भतीजी रविता शामिल हैं.

Also Read: महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला : कौन है वह गुरु-चेले के बीच का कोई तीसरा शख्स, जिसे तलाश रही है सीबीआई

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात घटित घटना के बाद सुबह परिवार के मुखिया ने इन पांचों शवों को देखा, तो वे दंग रह गए. उन्होंने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस नरेश के पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola