ePaper

PM Modi Brigade Rally: पीएम मोदी के मंच पर किसके पैर छू रहे हैं बंगाल के लाल मिथुन चक्रवर्ती

Updated at : 07 Mar 2021 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi Brigade Rally: पीएम मोदी के मंच पर किसके पैर छू रहे हैं बंगाल के लाल मिथुन चक्रवर्ती

PM Modi Brigade Rally: मिथुन चक्रवर्ती ने मंच पर एक व्यक्ति के पैर छूकर आशीर्वाद लिये. आखिर कौन हैं वो शख्स, मिथुन ने जिनका आशीर्वाद लिया. ये बुजुर्ग नेता तथागत राय हैं. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और त्रिपुरा एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बंगाल चुनाव 2021 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल रैली आयोजित की गयी. इस रैली में सबसे बड़ा आकार्षण थे बंगाल के लाल और बॉलीवुड के एक्टर मिथुन चक्रवर्ती.

मिथुन चक्रवर्ती ने मंच पर एक व्यक्ति के पैर छूकर आशीर्वाद लिये. आखिर कौन हैं वो शख्स, मिथुन ने जिनका आशीर्वाद लिया. ये बुजुर्ग नेता तथागत राय हैं. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और त्रिपुरा एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.

बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले उन्होंने फिर से भाजपा संगठन के लिए काम करने की इच्छा जतायी थी. तब कहा जा रहा था कि तथागत राय बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते हैं.

Also Read: Bengal Election 2021: ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी के मंच से बोले मिथुन चक्रवर्ती, आर खेला होबे ना…

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय के भाई तथागत राय ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और मेट्रो रेल में नौकरी करते थे. बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके तथागत राय ने कई किताबें लिखीं हैं.

त्रिपुरा और मेघालय के राज्यपाल रहते उन्होंने खुलकर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की नीतियों की आलोचना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली में मंच पर उन्हें भी स्थान मिला था. वह जब मंच पर आये, तो धोती-कुर्ता पहने मिथुन चक्रवर्ती ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया.

Also Read: Brigade Rally : धोती-कुर्ता पहनकर पीएम मोदी के मंच पर पहुंचे बंगाली बाबू Mithun Chakraborty, बीजेपी में हुए शामिल

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola