ePaper

कौन हैं रेवंत रेड्डी जिनके नाम पर कांग्रेस हाईकमान ने तेलंगाना सीएम के रूप लगाई मुहर!

Updated at : 05 Dec 2023 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
कौन हैं रेवंत रेड्डी जिनके नाम पर कांग्रेस हाईकमान ने तेलंगाना सीएम के रूप लगाई मुहर!

तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद के लिए जिस व्यक्ति का नाम सबसे अधिक चर्चा में है वो हैं रेवंत रेड्डी . रेवंत रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भारत राष्ट्र समिति के सामने मजबूती से खड़ा किया है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत दिलाया है.

विज्ञापन
undefined

Election results : तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद के लिए जिस व्यक्ति का नाम सबसे अधिक चर्चा में है वो हैं रेवंत रेड्डी. रेवंत रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भारत राष्ट्र समिति के सामने मजबूती से खड़ा किया है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत दिलाया है.

undefined

रेवंत रेड्डी को कांग्रेस आलाकमान का सबसे करीबी माना जाता है. तेलंगाना चुनाव के दौरान रेवंत रेड्डी हमेशा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ नजर आए हैं.

undefined

रेवंत रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के महबूबनगर के रहने वाले हैं और उनका जन्म 1969 में हुआ है और वे 54 साल के हैं. सूत्रों के हवाले से जो सूचना आ रही है उसके अनुसार पार्टी हाईकमान ने सीएम के रूप में उनके नाम पर मुहर लगा दी है.

undefined

रेवंत रेड्डी ने छात्र जीव से ही राजनीति की शुरुआत की थी. उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की और फिर एबीवीपी से जुड़े थे. चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी से उन्होंने 2009 में आंध्र प्रदेश की कोडांगल विधानसभा सीट से चुनाव जीता था.

undefined

2017 में वे कांग्रेस में शामिल हुए और फिर यहां से उनके नए सफर की शुरुआत हुई, जो उन्हें मुख्यमंत्री के कुर्सी तक ले आई है. साल 2021 में कांग्रेस ने उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष चुना.

undefined

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 64 सीट पर विजय मिली और बीआरएस 39 सीट पर सिमट गई, जबकि वह राज्य गठन के बाद से सत्ता में थी.

Also Read: बढ़ी बीजेपी की टेंशन! राजस्थान में वसुंधरा राजे हुईं एक्टिव, सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे
विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola