Who Is Mira Murati? सैम ऑल्टमैन के बाद मीरा मूर्ति बनीं OpenAI की अंतरिम CEO, जानें भारत से उनका नाता

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Nov 2023 7:56 AM

विज्ञापन

OpenAI ChatGPT Who Is Meera Murati New CEO of Open AI after Sam Altman - जानिए कौन हैं मीरा मूर्ति, जिन्हें सैम ऑल्टमैन के जाने के बाद ओपनएआई ने बनाया कंपनी की नयी सीईओ, इनका भारत से खास कनेक्शन है.

विज्ञापन

Who Is Mira Murati : चैटजीपीटी (ChatGPT) बनानेवाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) के जाने के बाद मीरा मूर्ति (Meera Murati / Mira Murati) को कंपनी के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (interim CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है. मीरा मूर्ति ओपन-एआई कंपनी की मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) भी रही हैं और वह चैटजीपीटी (ChatGPT) को बनाने में अहम भूमिका निभा चुकी हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी के बोर्ड ने बीते शुक्रवार को सैम ऑल्टमैन को सीईओ के पद से हटाने का निर्णय लिया था.

मीरा मूर्ति कौन हैं, कहां से की है पढ़ाई?

मीरा मूर्ति का जन्म 1988 में अल्बानिया में हुआ था. 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए अल्बानिया छोड़ दिया और कनाडा के वैंकूवर आईलैंड पर स्थित पियर्सन कॉलेज चली गईं. यहां से उन्होंने 2007 में डिप्लोमा करने के बाद मेकैनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ले रखी है. वह ओपनएआई में रिसर्च और प्रोडक्ट समेत कई अन्य विभागों में काम कर चुकी हैं. 2022 में चैटजीपीटी के लॉन्च के बाद मीरा सुर्खियों में रही थीं.

Also Read: ChatGPT बनानेवाले सैम ऑल्टमैन को OpenAI ने कंपनी से निकाला, प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी दिया इस्तीफा

किन कंपनियों में काम कर चुकी हैं मीरा मूर्ति?

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डार्टमाउथ कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट रहते हुए मीरा मूर्ति ने एक हाइब्रिड रेसिंग कार बनायी थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 में गोल्डमैन सैश से बतौर इंटर्न की थी. इसके बाद 2012 से 2013 तक उन्होंने जोडिएक एरोस्पेस में काम किया. उन्होंने अरबपति एलन मस्क की कार कंपनी टेस्ला में भी वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक के रूप में काम किया है. ओपनएआई में वह 2018 में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने चैटजीपीटी, डाली और कोडेक्स पर कंपनी के काम में नेतृत्व की जिम्मेवारी संभाली.

मीरा मूर्ति का एलन मस्क से खास कनेक्शन

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला में भी मीरा मूर्ति काम कर चुकी हैं. ओपनएआई से वह साल 2018 में जुड़ी थीं. इससे पहले वह टेस्ला में मॉडल एक्स कार के डेवलमेंट में एक महत्वपूर्ण भूमिका में थीं. इसके अलावा, उन्होंने लीप मोशन स्टार्टअप में भी काम किया है. इस कंपनी ने हाथ और उंगलियों के मोशन को ट्रैक करने वाला कंप्यूटिंग सिस्टम तैयार किया है. पिछले साल ही ओपन एआई ने उन्हें चीफ टेक्निकल ऑफिसर बनाया था. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मूर्ति ने कहा कि वह कंपनी में लीडरशिप भूमिका को लेकर सम्मानित और विनम्र हैं. उन्होंने यह बात एक मेमो में लिखी है. मेमो में उन्होंने लिखा- हम एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर हैं, जहां हमारे टूल्स को बड़ी संख्या में अपनाया जा रहा है. डेवलपर्स हमारे प्लैटफॉर्म पर लगातार काम कर रहे हैं और नीति निर्माता इस व्यवस्था को विनियमित करने के सर्वश्रेष्ठ तरीकों पर विचार कर रहे हैं.

Also Read: ChatGPT बनानेवाली कंपनी OpenAI में क्यों मची है खलबली? CEO की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात

मीरा मूर्ति का भारत के साथ कनेक्शन क्या है?

मीरा मूर्ति का जन्म साल 1988 में यूरोपीय देश अल्बानिया में हुआ था. मीरा के माता-पिता मूल रूप से भारतीय हैं. उनके माता-पिता के मूल रूप से भारतीय होने की वजह से मीरा का भारत से खास नाता रहा है. पिछले दिनों टाइम्स पत्रिका के साथ एक इंटरव्यू में मीरा ने चैटजीपीटी के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जतायी थी, जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हुई. सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती की भी खूब तारीफ हुई.

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर चिंता जता चुकी हैं मीरा

मीरा मूर्ति की मानें तो एआई दुनिया के लिए जितना सुविधाजनक और कारगर है, उतना ही उससे खतरा भी बना हुआ है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि मैं मानती हूं कि एआई से दुनिया को खतरा है. इसका गलत इस्तेमाल भी संभव है. उनका कहना था कि एआई जैसी टेक्नोलॉजी गलत लोगों के हाथ में पहुंची, तो निश्चित रूप से इसका गलत इस्तेमाल होगा. इसको नियामक दायरे में लाने के लिए सरकारों और लोगों को अहम भूमिका निभानी होगी.

Also Read: ChatGPT vs Bard: कंटेंट क्रिएशन के लिए कौन सा है बेस्ट ? यहां जानें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola