ePaper

Udaipur Most Famous Lake: उदयपुर की सबसे फेमस झील कौन सी है?

Updated at : 02 Jan 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Udaipur Most Famous Lake: उदयपुर की सबसे फेमस झील कौन सी है?

Udaipur Most Famous Lake: उदयपुर अपनी सुंदरता, ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है. इस शहर को "लेक सिटी" के रूप में भी जाना जाता है. आइए जानते हैं पिछोला झील के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Udaipur Most Famous Lake: उदयपुर, राजस्थान में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपनी सुंदरता, ऐतिहासिक स्थलों और भव्य प्राचीन दर्शनीय पर्यटनों के लिए प्रसिद्ध है. इस शहर को “लेक सिटी” या ” वेनिस ऑफ द ईस्ट” के रूप में भी जाना जाता है. इस शहर का प्रमुख झील पिछोला है जिसके किनारे पर सिटी पैलेस स्थित है. आइए जानते हैं इस झील से जुड़ी कुछ बातें विस्तार से.

undefined
उदयपुर की सबसे फेमस लेक कौन सी है?

उदयपुर की सबसे फेमस और प्रमुख झील “पिछोला झील” है. जो एक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है. यह झील उदयपुर की सुंदरता को और बढ़ाती है. इस झील के किनारे पर स्थित “सिटी पैलेस” है. यहां दूर-दूर से पर्यटक सैर करने पहुंचते हैं.

Also Read: Mini Shimla In Bihar: बिहार के ‘Mini Shimla’ के आगे असली शिमला भी है फेल, जल्द बना लें घूमने का प्लान
undefined
पिछोला झील कहां स्थित है?

बात हो रही है पिछोला की तो आपको बता दें कि यह लेक उदयपुर के पश्चिम में पिछोली गांव के निकट है. इसका निर्माण राणा लखा के काल में पीछू चिड़िमार बंजारे ने करवाया था. हालांकि महाराणा उदयसिंह द्वितीय ने इस शहर की खोज की थी और इसके बाद पिछोल झील का विस्तार कराया था.

undefined
पिछोला झील का दूसरा नाम क्या है

आपको बताते चलें कि पिछोला झील को अमरकंट के नाम से भी जाना जाता है. यह उदयपुर की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी झीलों में से एक है. यहां पर सबसे अधिक विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं.

Also Read: Kochi Best Places: कोच्चि में ये हैं घूमने की बेस्ट जगहें, जिनकी खूबसूरती देख हो जाएंगे दंग
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola