iPhone 15 Series: खरीदने से पहले जान लीजिए क्या खास है Apple के स्मार्टफोन्स में

Updated:
विज्ञापन
iPhone Offers
iPhone Offers

what is special in new Apple iPhone 15 series ? iPhone 15 में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो आईफोन यूजर्स के लिए नये होंगे. ऐपल ने आईफोन 15 सीरीज में लंबे इंतजार के बाद टाइप-सी पोर्ट दे दिया है. साथ ही, अब यूजर्स को आईफोन 15 में हाई रेजॉल्यूशन कैमरा भी मिलेगा.

विज्ञापन

What Is Special in New Apple iPhone 15 Series ? Apple हर साल सितंबर में अपने नये iPhones लॉन्च करती है. इसपर दुनिया की नजर रहती है, खास कर उनकी जो Apple फैन हैं या iPhone खरीदना चाहते हैं. कैलिफोर्निया स्थित Apple Park में आयोजित इस मेगा इवेंट में Apple ने उम्मीद के मुताबिक, iPhone 15 सीरीज, Watch 9, 9SE और Watch Ultra 2 को लॉन्च कर दिया है. iPhone 15 में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो आईफोन यूजर्स के लिए नये होंगे. ऐपल ने आईफोन 15 सीरीज में लंबे इंतजार के बाद टाइप-सी पोर्ट दे दिया है. साथ ही, अब यूजर्स को आईफोन 15 में हाई रेजॉल्यूशन कैमरा भी मिलेगा. आईफोन 15 की प्री बुकिंग 15 सितबंर से शुरू होगी. अगर आप iPhone Pro Series स्मार्टफोन्स को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें, iPhone 15 Pro की कीमत 999 डॉलर से शुरू होगी. वहीं प्रो मैक्स वेरिएंट की कीमत 1,199 डॉलर से शुरू होगी. ये कीमत 256GB वेरिएंट की है. आप अगर चाहें तो इन सभी मॉडल्स को 15 सितंबर से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. Pro मॉडल में 48MP का प्राइमरी लेंस वाला कैमरा सेटअप देखने को मिल जाएगा. इसमें आपको बेहतर लो लाइट इमेज क्लिक करने का फीचर मिलेगा. इसमें आपको 3X टेलीफोटो लेंस मिलेगा. वहीं Max वेरिएंट में 5X का ऑप्टिकल जूम फीचर दिया गया है. कंपनी ने इसमें 12MP का टेलीफोटो लेंस दिया है. अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो बता दें, iPhone 15 Pro मॉडल में बेस्ट कैमरा दिया गया है. Pro मॉडल में 48MP मेन कैमरा है और iPhone 15 से बड़ा कैमरा सेंसर है. कैमरे का प्लेसमेंट iPhone 15 Pro मॉडल जैसा ही है. कलर ऑप्शंस पर बात करते हुए कंंपनी ने बताया की iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max 4 में आपको 4 कलर ऑप्शन दिए गए हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola