ePaper

West Bengal: टेट पास उम्मीदवारों का नियुक्ति की मांग को लेकर कई घंटों से प्रदर्शन जारी, कई पड़े बीमार

Updated at : 18 Oct 2022 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
West Bengal: टेट पास उम्मीदवारों का नियुक्ति की मांग को लेकर कई घंटों से प्रदर्शन जारी, कई पड़े बीमार

पश्चिम बंगाल में पिछले 23 घंटों से टेट उम्मीदवारों का धरना प्रदर्शन जारी है. उनकी मांग है कि उन्हें तत्काल नियुक्ति पत्र दिया जाए. उनका दावा है कि सभी उम्मीदवार 2014 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण हुए थे. दो बार इंटरव्यू भी लिया गया है इसके बावजूद उनकी नियुक्ति नहीं की गई है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पिछले 23 घंटों से टेट (TET )उम्मीदवारों का धरना प्रदर्शन जारी है. उनकी मांग है कि उन्हें तत्काल नियुक्ति पत्र दिया जाए. उनका दावा है कि सभी उम्मीदवार 2014 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण हुए थे. दो बार इंटरव्यू भी लिया गया है इसके बावजूद उनकी नियुक्ति नहीं की गई है. गौरतलब है कि सॉल्टलेक स्थित पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के बाहर सोमवार से ही टेट उम्मीदवारों का धरना प्रदर्शन जारी है. कोलकाता पुलिस की ओर से उन्हें लगातार प्रदर्शन समाप्त करने के लिये कहा जा रहा है लेकिन इसके बावजूद उम्मीदवारों का प्रदर्शन जारी है. जब तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. जबकि बोर्ड के अनुसार उक्त पैनल की अवधि समाप्त हो गई है. वहीं टेट उम्मीदवारों ने आमरण अनशन की धमकी दी है.

Also Read: ममता बनर्जी का आज से चार दिवसीय नार्थ बंगाल दौरा,माल बाजार पीड़ित परिवारों से मिलेंगी मुख्यमंत्री
कई उम्मीदवार पड़े बीमार, पहुंचे अस्पताल 

प्रदर्शन कर रहे टेट उम्मीदवारों में कई बीमार पड़ गये है. लगभग 30 से अधिक उम्मीदवारों को एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले पुलिस की ओर से प्रदर्शन को समाप्त करने का प्रयास किया गया इस दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया. प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई इसके बावजूद लगातार प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन जारी है.

बुधवार से नई भर्ती प्रक्रिया हो रही है शुरु

प्राथमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार से नई भर्ती प्रक्रिया को शुरु किया जा रहा है. विरोध कर रहे टेट उम्मीदवारों का कहना है कि इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया जाए और पहले उनका नियुक्ति पत्र दिया जाए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2014 और 2017 की टीईटी परीक्षा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था. उन्होंने अवैध तरीकों से नौकरी पाने वाले लोगों को हटाने और योग्यता के आधार पर टीईटी पास करने वाले योग्य नौकरी चाहने वालों को नियुक्त करने की मांग उठाई है. गौरतलब है कि वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि 2014 के टेट उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी और वह इस वादे को भूल गई है ऐसे में टेट उम्मीदवार उनको उनका वादा याद दिलाने का प्रयास कर रहे है.

Also Read: West Bengal : विदेश यात्रा की अनुमति के लिए हाइकोर्ट पहुंची मेनका गंभीर,बुधवार को होगी मामले की सुनवाई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola