माकपा ने बंगाल से सीताराम येचुरी नहीं, विकास रंजन भट्टाचार्य को राज्यसभा के लिए चुना, कांग्रेस करेगी समर्थन

Updated at : 11 Mar 2020 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
माकपा ने बंगाल से सीताराम येचुरी नहीं, विकास रंजन भट्टाचार्य को राज्यसभा के लिए चुना, कांग्रेस करेगी समर्थन

West Bengal : cpm nominates bikas ranjan bhattacharya not sitaram yechury for rajya sahba election : वाम-कांग्रेस (Left-Congress) उम्मीदवार के तौर पर सीताराम येचुरी का नाम सामने आ रहा था, लेकिन माकपा पोलित ब्यूरो (CPM Polit Bureau) ने इसे मंजूरी नहीं दी. अब पार्टी ने विकास रंजन भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाने की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल से राज्यसभा चुनाव के लिए माकपा ने अपने उम्‍मीदवार के नाम की घोषणा होली के दिन कर दी. सीताराम येचुरी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया. कोलकाता के पूर्व मेयर विकास रंजन भट्टाचार्य माकपा के राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे. कांग्रेस ने उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की है.

वाम-कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर सीताराम येचुरी का नाम सामने आ रहा था, लेकिन माकपा पोलित ब्यूरो ने इसे मंजूरी नहीं दी. अब पार्टी ने श्री भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाने की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है.

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व एक बार राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर विकास रंजन भट्टाचार्य का नाम घोषित हुआ था, लेकिन उन्होंने नामांकन पत्र जमा करने में विलंब कर दिया था. इसकी वजह से उनकी उम्मीदवारी खारिज हो गयी थी.

वाम-कांग्रेस को मिलाकर गठबंधन के पास 52 वोट हैं, जो जीत के लिए काफी हैं. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. पार्टी ने पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी, सुब्रत बख्शी, अर्पिता घोष व मौसम बेनजीर नूर को उम्मीदवार बनाया है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने खुद ट्वीट करके उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि महिला सशक्तीकरण के निरंतर प्रयासों के तहत नामित लोगों में 50 फीसदी महिलाएं हैं.

विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से इन चारों उम्मीदवारों की जीत निश्चित है. तृणमूल कांग्रेस ने चार और माकपा ने एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है. भाजपा के अधिकारिक रूप से सात विधायक हैं तथा अन्य पार्टियों के विधायकों को शामिल कर लिया जाये, तो इनकी संख्या 16 के आसपास है.

कुल पांच सीटों पर चुनाव होने हैं. यदि भाजपा की ओर से कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं करता है, तो सभी लोगों की एकतरफा जीत निश्चित हो जायेगी. हालांकि, भाजपा ने अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola