Live Updates

West Bengal Breaking News : सांसद सौगत रॉय ने कमरहाटी नगर पालिका के चेयरमैन गोपाल साहा को लगाई फटकार

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों से 1100 किलो प्रतिबंधित पटाखा जब्त

कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने गत दो नवंबर से लेकर आठ नवंबर के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 1100 किलो प्रतिबंधित पटाखा जब्त किया है. लालबाजार सूत्रों के मुताबिक कोलकाता के बाहर से शहर में आनेवाले विभिन्न एंट्री प्वाइंट पर नाका चेकिंग अभियान चलाकर शहर में प्रवेश करने के पहले ही वाहनों की चेकिंग के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने अबतक कुल 11 सौ किलो प्रतिबंधित पटाखा जब्त किया है. जब्त किये गये पटाखों में चॉकलेट बम, काली पटाखा जैसे तेज आवाज के साथ फटने वाले पटाखे भी मौजूद हैं. लालबाजार के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक आगे भी पुलिस विभिन्न इलाकों में प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ अभियान चलायेगी, जिससे शहर में कालीपूजा एवं दीपावली के दौरान प्रतिबंधित पटाखे शहर में न जलाया जा सके.

अनियंत्रित होकर यात्री बस गिरकर पलटा ,दस जख्मी

झाड़ग्राम जिला के लालगढ़ थाना अंतर्गत बोइता -धेड़ुआ गांव के बीच सालचतरी इलाके में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गिरकर पलट गयी.इस दौरान दस लोग जख्मी हो गये.गौरतलब है कि यात्री को लेकर बस मेदिनीपुर से झाड़ग्राम की ओर जा रही थी.गति अवस्था में बस के चालक का संतुलन बिगड़ गया.बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर गिरकर पलट गयी.दस लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये.बस का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुँचा.घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुँची.स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके की सड़कें काफी जर्जर हो गयी है,जिससे कारण इलाके में हमेशा दुर्घटनाएं घटते रहती है.सड़क खराब होने के कारण ही यह हादसा हुआ.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने एसएससी के सभी मामलों की सुनवाई हाई कोर्ट को रेफर की

सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएससी भर्ती से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई इस बार कलकत्ता हाई कोर्ट में होगी. वादकारियों ने इन मामलों की सुनवाई में लगातार हो रही देरी पर निराशा व्यक्त की. हाल ही में वकील विकासरंजन भट्टाचार्य ने भी सुप्रीम कोर्ट की बेंच से अनुरोध किया था कि सुनवाई टाली नहीं जानी चाहिए. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई की.

सांसद सौगत रॉय ने कमरहाटी नगर पालिका के चेयरमैन गोपाल साहा को लगाई फटकार

तृणमूल वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने ईडी के शिकंजे में फंसे कमरहाटी नगर पालिका के चेयरमैन गोपाल साहा को लगाई फटकार, कहा- ‘कमराहाटी नगर निगम नहीं कर रहा काम.

खाद्य मंत्री की गिरफ्तारी के बाद इनकम टैक्स अधिकारियों ने बर्दवान के नामी ब्रांड चावल आउट लेट में मारा छापा 

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना इलाके के बादाम तला में गुरुवार को एक नामी ब्रांड के राइस मिल के आउट लेट और कार्यालय में इनकम टैक्स अधिकारियों द्वारा छापामारी अभियान चलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है की राज्य के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद खाद्य घोटाले को लेकर जहां ईडी जगह जगह छापामारी अभियान चला रही है वही अब इस कांड से जुड़े लोगों और कारोबारियों के खिलाफ इनकम टैक्स भी जांच पड़ताल में जुट गई है.

बंगाल के डीजीपी मनोज मालवीय के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने के आरोप में राजस्थान से युवक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी मनोज मालवीय का फर्जी प्रोफाइल तैयार करने के आरोप में लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर से गणेश लाल (29) नामक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है. उसे राजस्थान से कोलकाता लाकर बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. वहां पुलिस ने आरोपी को 17 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है. पुलिस के मुताबिक डीजीपी के निजी सहायक ने इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर क्राइम थाने में दर्ज करायी थी. इसमें कहा गया कि किसी व्यक्ति ने डीजीपी मनोज मालवीय के नाम पर सोशल साइट पर फर्जी प्रोफाइल तैयार किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola