ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News : टेट परीक्षार्थियों के लिये रविवार को चलेगी अतिरिक्त मेट्रो

Updated at : 09 Dec 2022 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News : टेट परीक्षार्थियों के लिये रविवार को चलेगी अतिरिक्त मेट्रो

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल में आगामी 11 तारीख को राज्य में टेट की परीक्षा होने वाली है जिसमें लगभग 7 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देने वाले हैं. ऐसे में बस संगठनों के साथ बैठक की गई है. बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि टेट परीक्षा के दिन अधिक बसें चलाई जाएंगी. ताकि परिक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:38 PM. 9 Dec 227:38 PM. 9 Dec

बीरभूम शूट आउट मामले में तीन गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के हबरापहाड़ी गांव में गत सोमवार की रात अज्ञात बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से एक शिक्षक और खदान कर्मी की मौत मामले में पुलिस ने 3 आरोपी अशोक बाउड़ी ,कमल बाउड़ी तथा काजल बाउड़ी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया की अशोक को जिले के लोकपुर इलाके से तथा दो आरोपियों को दुबराजपुर के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन गोली चलाकर भागते समय अपराधी का मोबाइल गिर गया था. उस मोबाइल को ट्रेस कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि अभी भी मूल अपराधी पुलिस गिरफ्त से दूर है.

7:38 PM. 9 Dec 227:38 PM. 9 Dec

मास्टर माइंड पर्णश्री से गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दो ठिकानों पर चल रहे अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने वहां से 15 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड प्रतिकांत सिंह (29) को भी गिरफ्तार किया है. प्रतिकांत को पर्णश्री इलाके में स्थित पर्णश्री पल्ली के पाठकपाड़ा से शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया. उसके घर से 14 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और रुपये गिनने की मशीन के साथ स्टांप जब्त हुए हैं.

7:38 PM. 9 Dec 227:38 PM. 9 Dec

गोखले की गिरफ्तारी पर अभिषेक ने कहा निर्वाचन आयोग भाजपा के अधीन

पश्चिम बंगाल के तृणमूल प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने अदालत से जमानत मिलने के बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि टीएमसी प्रवक्ता की गिरफ्तारी फिर से उसी मामले में की गई है. दरअसल टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने पीएम मोदी से जुड़ा हुआ कथित तौर पर एक फर्जी ट्वीट किया था. इसमें कहा गया था कि पीएम नरेंद्र मोदी की मोरबी यात्रा पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. बीते 30 अक्टूबर को एक झूला पुल गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई थी.

7:38 PM. 9 Dec 227:38 PM. 9 Dec

अनुब्रत मंडल को 22 दिसंबर तक रहना होगा जेल हिरासत में

पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी मामले में आरोपी तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल (Anubrata Mandal) को एक बार फिर कोर्ट ने 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया गया है. अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी वहीं तब तक अनुब्रत आसनसोल जेल में ही रहना होगा. गौरतलब है कि अनुब्रत मंडल को 11 अगस्त को पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था. अनुब्रत मंडल की जमानत अर्जी को कोर्ट लगातार खारिज करती जा रही है. एक बार फिर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की जेल हिरासत में भेज दिया है. हालांकि कोर्ट की ओर पूछे जाने पर भी अनुब्रत मंडल ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है.

7:38 PM. 9 Dec 227:38 PM. 9 Dec

टाॅलीवुड अभिनेत्री नवनीता दास को धमकी देने के मामले में 4 गिरफ्तार

टाॅलीवुड अभिनेत्री नवनीता दास को धमकी देने के मामले में 4 गिरफ्तार.

1:03 PM. 9 Dec 221:03 PM. 9 Dec

बंगाल में जल्द ही डेढ़ मिनट के अंतराल पर चलेगी मेट्रो

पश्चिम बंगाल में अब सभी मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सेवा मिलेगी. नतीजतन यात्री मेट्रो क्षेत्र में मुफ्त में इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं. मेट्रो सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एक जनवरी से फिर से मेट्रो में यात्रियों को नि:शुल्क वाईफाई सेवा मिलेगी. इसके अलावा, उनके लिए कई मनोरंजन और सूचनात्मक व्यवस्था भी होगी. इसके साथ ही खबर यह भी है कि मेट्रो रेलवे नयी सिग्नलिंग प्रणाली पर कार्य कर रहा है. कम अंतराल पर ट्रेनें चलाने के लिए ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (सीबीटीसी) लगाये जाने की तैयारी है.

1:03 PM. 9 Dec 221:03 PM. 9 Dec

शिक्षक भर्ती मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा पर्षद (डब्ल्यूबीबीपीई) के पूर्व अध्यक्ष व तृणमूल कांग्रेस विधायक माणिक भट्टाचार्य (Manik Bhattacharya)  और उनके परिजनों की 7.93 करोड़ रुपये की चल संपत्ति कुर्क की है. इन संपत्तियों में बैंक में जमा और म्यूचुअल फंड शामिल है. इस कारवाई के बाद ईडी शिक्षक भर्ती घोटाले में अबतक 111 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त और कुर्क कर चुकी है.

12:07 PM. 9 Dec 2212:07 PM. 9 Dec

टेट परीक्षा के दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें

पश्चिम बंगाल में आगामी 11 तारीख को राज्य में टेट की परीक्षा होने वाली है जिसमें लगभग 7 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देने वाले हैं. ऐसे में बस संगठनों के साथ बैठक की गई है. बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि टेट परीक्षा के दिन अधिक बसें चलाई जाएंगी. ताकि परिक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े .

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola