ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News : निजी स्कूलों पर सरकारी नियंत्रण संबंधित विधेयक को अनुमति नहीं दे रहे राज्यपाल

Updated at : 31 Aug 2023 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News : निजी स्कूलों पर सरकारी नियंत्रण संबंधित विधेयक को अनुमति नहीं दे रहे राज्यपाल

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:57 PM. 31 Aug 235:57 PM. 31 Aug

निजी स्कूलों पर सरकारी नियंत्रण संबंधित विधेयक को अनुमति नहीं दे रहे राज्यपाल

पश्चिम बंगाल सरकार ने निजी स्कूलों पर नियंत्रण के लिए राज्य मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित किया है, लेकिन इस विधेयक को राज्यपाल द्वारा मंजूरी नहीं दी जा रही है. ऐसी ही जानकारी राज्य सरकार की ओर से कलकत्ता हाइकोर्ट में दी गयी है. गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने हाइकोर्ट में बताया कि निजी स्कूलों पर सरकारी नियंत्रण के लिए कैबिनेट द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव सहमति के लिए राज्यपाल के समक्ष है. गौरतलब है कि गुरुवार को कलकत्ता हाइकोर्ट में निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि से संबंधित कई मामलों की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने ऐसी शिकायत की है.निजी और एंग्लो-इंडियन स्कूलों में स्कूल-फीस बढ़ोतरी, शिक्षकों की गुणवत्ता और उन शिक्षकों के वेतन को लेकर एकाधिक मामले चल रहे हैं.

5:57 PM. 31 Aug 235:57 PM. 31 Aug

बशीरहाट के उपनगरीय जेल में विचाराधीन कैदी की मौत

 उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट महकमा के के उपनगरीय जेल में एक विचाराधीन कैदी के अस्वाभाविक मौत की घटना को लेकर सनसनी फैल गयी. मृतक नाम बिश्वजीत नाइया (35) है. वह उत्तर 24 परगना जिले हारोड़ा थाना क्षेत्र के चौरा ग्राम इलाके का रहनी है.मालूम हो कि 21 जुलाई 2021 को तृणमूल शहीद दिवस पर सुप्रीमो ममता बनर्जी के भाषण का सीधा प्रसारण करने के लिए विशाल स्क्रीन लगाने को लेकर तृणमूल में गुटीय संघर्ष हो गया था. इस संघर्ष में 65 वर्षीय लक्ष्मी मंडल और 32 वर्षीय संन्यासी सरदार की मौत हो गयी.

5:57 PM. 31 Aug 235:57 PM. 31 Aug

बंगाल में निवेश लाने के लिए सितंबर मे स्पेन व दुबई की यात्रा पर जाएंगी सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पेन और दुबई की यात्रा की योजना बना रही थी आखिरकार विदेश मंत्रालय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यात्रा की इजाजत दे दी है.नबान्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 12 सितंबर को स्पेन के लिए रवाना होंगी. इसके बाद उनका 23 सितंबर को दुबई होते हुए कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है.

5:57 PM. 31 Aug 235:57 PM. 31 Aug

वाम मोर्चा ने खाद्य आंदोलन की स्मृति में आज धर्मतला में  रैली का किया है आह्वान

वाम मोर्चा ने खाद्य आंदोलन की स्मृति में आज धर्मतला में एक रैली का आह्वान किया है. इसके अलावा बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, मुद्रा का अवमूल्यन, भेदभाव समेत कई मुद्दों पर रैली निकाली गई. 1959 में खाद्य आंदोलन में 80 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी. वाम मोर्चा ने खाद्य आंदोलन की स्मृति में हर साल एक रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया था.

5:57 PM. 31 Aug 235:57 PM. 31 Aug

सीबीआई के नोटिस से दमकल मंत्री सुजीत बोस ने फिर किया इंकार

दमकल मंत्री सुजीत बोस ने दावा किया कि नगरपालिका भर्ती भ्रष्टाचार मामले में उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला. उनका कहना है कि मेरे खिलाफ एक राजनीतिक साजिश रची जा रही है, साजिश के पीछे कौन है, दोषियों की तुरंत जांच की जानी चाहिए और उन्हें सजा दी जानी चाहिए .

5:57 PM. 31 Aug 235:57 PM. 31 Aug

ग्रुप डी भर्ती मामले में आरोपी प्रसन्ना को जमानत देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूल के ग्रुप-डी स्टाफ भर्ती मामले के बाद कक्षा 9 व 10 वीं शिक्षक भर्ती मामले में ‘बिचौलिया’ प्रसन्नकुमार रॉय की जमानत याचिका खारिज कर दी है. गुरुवार को हाईकोर्ट में दोनों मामलों की सुनवाई हुई.

5:57 PM. 31 Aug 235:57 PM. 31 Aug

25 सप्ताह की गर्भवती नाबालिग का गर्भपात कराने की मांग को लेकर याचिका

पड़ोसी द्वारा किये गये शारीरिक शोषण की वजह से 13 साल की नाबालिग 25 सप्ताह की गर्भवती हो गयी है. अब नाबालिग के परिजनों ने गर्भपात की अनुमति देने की मांग करते हुए हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. बताया गया है कि पीड़िता और उसकी बहन अपने दादा के साथ रहती थीं. उसके माता-पिता प्रवासी श्रमिक हैं. दोनों बहनों को अपने दादा के साथ रहने के दौरान पर्याप्त भोजन नहीं मिलता था. इसका फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहनेवाले एक व्यक्ति ने इनके साथ शारीरिक शोषण किया. कई बार नाबालिग को खाना देने के नाम पर घर बुला कर शारीरिक अत्याचार किया गया. जब मामला सामने आया, तब किशोरी 25 सप्ताह और चार दिन की गर्भवती थी. ऐसे में पूर्व मेदिनीपुर की रहनेवाले नाबालिग के परिजनों ने गर्भपात की अर्जी लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हाइकोर्ट जल्द ही मामले में फैसला सुना सकता है.

5:57 PM. 31 Aug 235:57 PM. 31 Aug

I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में राहुल गांधी व अभिषेक बनर्जी ने की अहम बैठक

मुंबई में विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A की बैठक से पहले राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में एक अहम बैठक की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनीतिक हलकाें में इस मुलाकात को राज्य और राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से काफी अहम मान रहा है. लंबी राजनीतिक उठापटक के बाद कांग्रेस के चेहरे राहुल गांधी और तृणमूल के नेता अभिषेक बनर्जी आमने सामने होना काफी अहम माना जा रहा है.

5:57 PM. 31 Aug 235:57 PM. 31 Aug

शिक्षक भर्ती मामले में अभिषेक बनर्जी ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

शिक्षक भर्ती मामले में अभिषेक बनर्जी ने फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सूत्रों के मुताबिक लीप्स एंड बाउंड्स जांच पर अभिषेक की याचिका पर फैसला आने में अभी समय है. मामले की तत्काल सुनवाई आज करने के लिए आवेदन किया गया था. जस्टिस तीर्थंकर घोष ने कहा कि फैसला स्थगित किया जाता है. इस स्तर पर नए आवेदन स्वीकार करना संभव है या नहीं इसकी जांच की जाएगी. सुनवाई कल शाम 4 बजे है.

5:57 PM. 31 Aug 235:57 PM. 31 Aug

शिक्षक भर्ती घोटाला : प्रसन्न राय के फ्लैट में सीबीआइ का छापा

शिक्षक भर्ती घोटाले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले प्रसन्न रॉय के न्यूटाउन स्थित आवास पर सीबीआइ ने छापेमारी की. केंद्रीय जांच एजेंसी के छह अधिकारियों की एक टीम शाम करीब 6:50 बजे आवास पर पहुंची. करीब तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलाने के बाद रात 9:25 बजे सीबीआइ टीम वहां से चली गयी. सूत्रों के मुताबिक, घर से सीबीआइ को कई दस्तावेज बरामद हुए हैं. प्रसन्न राय की पत्नी से भी कुछ देर तक पूछताछ की गयी.

11:28 AM. 31 Aug 2311:28 AM. 31 Aug

आज इसरो प्रतिनिधिमंडल कर सकता है जेयू का दौरा

गुरुवार को इसरो का प्रतिनिधिमंडल जेयू कैंपस का दौरा कर सकता है. यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को इसरो का प्रतिनिधिमंडल जेयू आयेगा. प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय परिसर का दौरा करने के साथ-साथ छात्रावास का दौरा भी कर सकता है. यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक, इसरो के प्रतिनिधि मुख्य रूप से यह देखेंगे कि वीडियो एनालिटिक्स, टारगेट फिक्सिंग जैसी तकनीकें जादवपुर में काम करेंगी या नहीं. उस दिन रेडियो फ्रीक्वेंसी के इस्तेमाल पर बैठक हो सकती है. छात्रावास में किस प्रकार की तकनीक का उपयोग किया जा सकता है, यह समझने के लिए इसरो प्रतिनिधिमंडल छात्रावास का दौरा भी कर सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola