West Bengal Breaking News : अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल के कलकत्ता हाईकोर्ट ने 17 जनवरी तक शुभेन्दु अधिकारी का रक्षा कवच को बढ़ा दिया है. ऐसे में इस मामले में पुलिस शुभेन्दु अधिकारी ��े खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले….
दुकान में चोरी के बाद लगायी आग, दुकान जल कर खाक
दुकान का ताला तोड़ कर चोरी करने के बाद चोरों ने आग लगी दी. दुकान पूरी तरह जल कर खाक हो गया. जिले के रेल शहर आद्रा थाना क्षेत्र के सेवानगर इलाके में यह घटना हुई. घटना के बारे में दुकान मालिक विजय वर्मा ने बताया कि अन्य दिनों की तरह सोमवार रात दुकान बंद कर घर चले गये. रात 1:30 बजे के लगभग स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान में आग लग गयी है. जब वहां पहुंचे तो देखा पूरी दुकान जल चुकी है. पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. जांच में पता चला कि दुकान के सभी ताले टूटे हुए थे. घटना में 30 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विकास रंजन के घर के सामने एसएलएसटी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
मंगलवार को एसएलएसटी (वर्क एजुेकेशन, फिजिकल एजुकेशन ) उम्मीदवारों ने अपनी कुछ मांगों को लेकर जाने-माने वकील विकास रंजन भट्टाचार्य के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों की शिकायत है कि उनकी नौकरी के रास्ते में श्री भट्टाचार्य बाधा पहुंचा रहे हैं. रैली की शक्ल में बढ़ते अभ्यर्थियों को मुकुंदपुर में पहले पुलिस ने रोक दिया. हालांकि बाद में जद्दोजहद के बाद अभ्यर्थियों के दो प्रतिनिधि श्री भट्टाचार्य के घर पहुंचे. अभ्यर्थियों के अनुसार उनकी नौकरी के लिए काउंसेलिंग हो चुकी है.
सीबीआई अस्थायी कैंप के सील किये गये दो कमरे खोले गये
पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अस्थायी कैंप के सील किये गये दो कमरों को सीआईडी ने मंगलवार को रामपुरहाट महकमा अदालत के मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोल दिया है. हालांकि, कैंप का शौचालय सील ही रहेगा. असल में पिछले महीने बागटुई गांव में हिंसा व आगजनी घटना के मुख्य आरोपियों में से एक लालन शेख की अस्वाभाविक मौत सीबीआई की कस्टडी में हो गयी थी.
बर्दवान पुलिस ने हथियारों के साथ 5 को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना अंतर्गत अंजीर बागान अंडरपास से हथियार समेत 5 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने बर्दवान जिला अदालत में भेज दिया है. पुलिस ने बताया की गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो एक नाला पिस्तौल, तीन राउंड गोली जब्त किया गया है. पुलिस ने बताया की ये पांचों बिहार और महाराष्ट्र के कई थाना क्षेत्र में ये लोग लूट, डकैती ,राहजनी समेत अन्य अपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.
कल गंगासागर जायेंगी सीएम ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) बुधवार को सागरद्वीप जायेंगी. वहां गंगासागर मेले में व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेंगी. सचिवालय सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री वहां पूरे इलाके का परिदर्शन कर सुरक्षा व तैयारियों का जायजा लेंगी. साथ ही कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना भी करेंगी. इसके बाद तीर्थयात्रियों की सुविधाओं, उनकी सुरक्षा, साफ-सफाई आदि की तैयारियों को लेकर एक बैठक करेंगी.
तापस मंडल के बदले सुर, सीबीआई के सामने खोली माणिक भट्टाचार्य की पोल
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती मामले में माणिक भट्टाचार्य के करीबी माने जाने वाले तापस मंडल से मंगलवार को सीबीआई ने करीब 3 घंटे तक पूछ-ताछ की. यह पहला मौका है जब सीबीआई ने इस मामले में तापस से पूछताछ की है. इससे पहले तापस से ईडी ने कई बार पूछ्ताछ की थी.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए