West Bengal Breaking News : डेंगू के आतंक के बीच कोलकाता में मलेरिया से 1 मौत
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
बंगाल एसटीएफ ने एक करोड़ के ड्रग्स के साथ तीन तस्करों को दबोचा
गुप्त जानकारी के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने एक करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक महिला भी शामिल है. आरोपियों के नाम अब्दुल हमीद उर्फ बुरहान (35), सोहेल राणा शेख (35) और गायत्री हल्दार (69) बताये गये हैं. गायत्री मुर्शिदाबाद के लालगोला और बाकी दो आरोपी नदिया के पलाशीपाड़ा के रहनेवाले बताये गये हैं. इनके कब्जे से एक किलो 100 ग्राम कंट्राबैंड मॉर्फिन ड्रग्स जब्त किया गया है. बाजार में इसकी कुल कीमत एक करोड़ बतायी गयी है.
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, तीन घायल
झाड़ग्राम के बेलियाबेड़ा इलाके में दो बाइको की टक्कर में दो की मौत हो गयी और तीन घायल हो गये. स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम राकेश मंडल (20) और सुनील बेरा (25) हैं. राकेश दासपुर थाना के देवकुल का निवासी था, जबकि सुनील गोपीबल्लभपुर थाना के नयाबसान इलाके का निवासी था. जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर दो लोग और दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे. इसी दौरान दोनों बाइक के चालकों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों एक-दूसरे से टकरा गयीं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग जख्मी हो गये. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
डेंगू के आतंक के बीच कोलकाता में मलेरिया से 1 मौत
डेंगू के आतंक के बीच कोलकाता में मलेरिया से एक मौत हो गई है. मृतक का नाम गौर हलदर है. वह कोलकाता नगर निगम के वार्ड 85 अंतर्गत पंडितिया रोड का निवासी है.
अभिषेक बनर्जी को 3 अक्तूबर को ईडी ने किया तलब
तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी को ईडी ने एक बार फिर 3 अक्तूबर काे तलब किया है. गौरतलब है कि 3 अक्तूबर को अभिषेक का दिल्ली में धरना प्रदर्शन था.
भाजपा कार्यकर्ता की मां की पीट-पीटकर हत्या
उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में एक तृणमूल कार्यकर्ता पर बीजेपी कार्यकर्ता की मां की पिटाई का आरोप लगा है. बुधवार शाम ठाकुरनगर के मनीखेड़ा गांव की घटना है. आरोप है कि समीर मल्लिक नाम के तृणमूल नेता ने मृतक कानन रॉय के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी को गायघाटा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
बर्दवान म्यूजिक कॉलेज के पास तीन बम मिलने से मचा दहशत ,पुलिस जुटी जांच में
पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना इलाके के गोदा काजीहाट इलाके में मौजूद पद्मजा नायडू म्यूजिक कॉलेज के पास गुरुवार को रास्ते के किनारे झाड़ी के पास पॉलिथीन में रखे तीन बमों के मिलने की घटना के बाद उक्त इलाके में दहशत फैल गया. घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना की सूचना पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को दी है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए